होर्मुज से लेकर ट्रेड तक, पीएम मोदी और ट्रंप की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
PM Modi Trump Meeting

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो- एएनआई

PM Modi Trump Meeting: जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट की स्थिति, समुद्री सुरक्षा, वैश्विक व्यापार और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की.

विज्ञापन

PM Modi Trump Meeting: फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. दोनों नेताओं की यह 16 महीनों में पहली आमने-सामने की मुलाकात थी. इससे पहले दोनों नेताओं ने फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी. बैठक के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात और वैश्विक स्थिरता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया.

होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखना जरूरी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के साथ बैठक में कहा कि वैश्विक व्यापार के लिए होर्मुज स्ट्रेट का खुला रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि यह रास्त दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसे खुला बनाए रखना आवश्यक है. पीएम मोदी ने समुद्री सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया भर में लाखों नाविक समुद्री मार्गों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय नाविक भी शामिल हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी बेहद जरूरी है.

ट्रंप ने भारत की भूमिका को बताया बेहद अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों का समर्थन करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मिडिल ईस्ट में भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. ट्रंप ने कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी भारत का नेतृत्व कर रहे हैं, तब तक मिडिल ईस्ट में भारत की भूमिका और प्रभाव महत्वपूर्ण बना रहेगा.

आर्थिक सहयोग को लेकर भी हुई चर्चा

बैठक में भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई. राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में भारतीय निवेश और भारतीय कंपनियों की बढ़ती मौजूदगी की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं और दोनों देशों के आर्थिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं.

व्यक्तिगत संबंधों का भी किया जिक्र

राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मोदी लंबे समय से उनके मित्र रहे हैं और उनसे मुलाकात हमेशा सुखद रहती है. बता दें पीएम मोदी फिलहाल फ्रांस में हैं, बुधवार को उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात और वार्ता की. वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत और अमेरिका की यह बातचीत काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. डिफेंस, ट्रेड, व्यापार, ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर दोनों देशों की साझेदारी आने वाले समय में और मजबूत हो सकती है.

Also Read: भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साल के अंत तक लग सकती है मुहर, जी7 में बनी सहमति

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola