हैदराबाद की TG20 लीग पर मंडराए संकट के बादल, सेलिब्रिटीज और खिलाड़ियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
तिलक वर्मा और विजय देवरकोंडा
HCA T20 League controversy: भारतीय क्रिकेटर्स मोहम्मद सिराज, तिलक वर्मा और अंबाती रायुडू की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन (TCA) ने इन तीनों को एक कानूनी नोटिस जारी किया है.
HCA T20 League controversy: हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) की प्रस्तावित TG20 लीग शुरू होने से पहले ही बड़े कानूनी विवादों में घिर गई है. तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए लीग से जुड़े क्रिकेटर्स और फिल्मी सितारों पर शिकंजा कसा है.
Telangana Cricket Association (TCA) issues legal notices to film actors Vijay Deverakonda and Venkatesh, as well as cricketers Tilak Varma, Ambati Rayudu, and Mohd Siraj.
— ANI (@ANI) June 17, 2026
The notice states that the Hyderabad Cricket Association (HCA) is conducting business with corporate…
5 दिग्गजों को लीगल नोटिस
दरअसल, TCA द्वारा जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि HCA नियमों को ताक पर रखकर, BCCI की बिना अनुमति के कॉर्पोरेट घरानों के साथ व्यावसायिक गतिविधियां चला रहा है. संघ ने चेतावनी दी है कि चूंकि TG20 लीग को BCCI की मान्यता प्राप्त नहीं है, इसलिए तिलक वर्मा, मोहम्मद सिराज, अंबाती रायुडू, विजय देवरकोंडा और वेंकटेश जैसी नामचीन हस्तियों द्वारा इसका प्रमोशन करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है.
TCA ने सेलेब्स को दी चेतावनी
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की TG20 लीग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब फिल्मी सितारों और स्टार क्रिकेटर्स के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है. तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने नोटिस में साफ शब्दों में कहा है कि देश में क्रिकेट का संचालन करने वाली संस्था बीसीसीआई इस लीग को मान्यता नहीं देती है, और ऐसी स्थिति में इसका प्रचार करना पूरी तरह गलत है. हालांकि, इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसोसिएशन ने नोटिस पाने वाले सभी खिलाड़ियों और कलाकारों से जवाब तलब किया है. इसके साथ ही अल्टीमेटम भी दिया गया है कि मामला गंभीर होने पर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
नोटिस पर खिलाड़ियों का बयान आना बाकी
तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए कानूनी नोटिस पर अभी तक किसी भी क्रिकेटर या अभिनेता की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या बयान सामने नहीं आया है. यह पूरा विवाद ऐसे समय में खड़ा हुआ है जब तेलंगाना में क्रिकेट प्रशासन को लेकर अलग-अलग संस्थाओं के बीच आपसी मतभेद चरम पर हैं. इस बीच, नोटिस के दायरे में आए खिलाड़ियों के मौजूदा शेड्यूल की बात करें तो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस समय वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत क्रिकेट से आराम पर हैं. वहीं, युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा इस समय ‘इंडिया ए’ टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका में खेली जा रही त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में जगह बना चुकी है.
इसे भी पढ़े- वर्ल्ड कप के दूसरे ही मैच में भारत को लगा ‘बड़ा झटका’, अचानक मैदान से बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी; फैंस हुए मायूस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ritu Raj
प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










