Photo: श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने नेट्स में की कड़ी मेहनत, देखें तस्वीरें

Updated:
1 / 7
श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम कोलंबो में कड़ा अभ्यास कर रही है. मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टीम स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों और फील्डिंग पर विशेष ध्यान दे रही है.
फुल स्क्रीन में देखें

प्रैक्टिस सेशन के दौरान प्लेयर्स (फोटो—एक्स)

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम कोलंबो में कड़ा अभ्यास कर रही है. मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टीम स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों और फील्डिंग पर विशेष ध्यान दे रही है.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 7
भारतीय गेंदबाज़ों ने बहाया पसीना
फुल स्क्रीन में देखें

प्रसिद्ध कृष्णा (फोटो—BCCI)

भारतीय गेंदबाज़ों ने बहाया पसीना

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर कड़ा अभ्यास कर रही है. मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में पूरी टीम स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों और फील्डिंग ड्रील्स पर विशेष ध्यान दे रही है. कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत और केएल राहुल ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया, जबकि रवींद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों ने लंबी गेंदबाजी की. 7 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया अपना तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी.

3 / 7
शांत कप्तान के रूप में बनाई पहचान
फुल स्क्रीन में देखें

शुभमन गिल (फोटो—BCCI)

शांत कप्तान के रूप में बनाई पहचान

शुभमन गिल अभी टेस्ट और वनडे टीमों की कप्तानी कर रहें है. टेस्ट क्रिकेट में शानदार तकनीक और निरंतरता के लिए पहचाने जाने वाले गिल ने 25+ मैचों में 1500+ रन बनाए हैं. उनकी सबसे बड़ी खासियत पारी को संभालते हुए बड़े स्कोर बनाना, टीम को स्थिर शुरुआत देना और बतौर कप्तान शांत दिमाग से सही फैसले लेना है.

4 / 7
आक्रामक बल्लेबाज़ी का एक्स-फैक्टर
फुल स्क्रीन में देखें

ऋषभ पंत (फोटो—BCCI)

आक्रामक बल्लेबाज़ी का एक्स-फैक्टर

टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाने वाले पंत ने 40 से ज्यादा मैचों में 2700+ रन बनाए हैं. उनकी सबसे बड़ी खासियत मुश्किल परिस्थितियों में तेज़ गति से रन बनाना, मैच का रुख बदल देना और विकेट के पीछे अपनी चुस्ती-फुर्ती से टीम को बढ़त दिलाना है.

5 / 7
ऑलराउंड प्रदर्शन का भरोसेमंद स्तंभ
फुल स्क्रीन में देखें

रवींद्र जडेजा (फोटो—BCCI)

ऑलराउंड प्रदर्शन का भरोसेमंद स्तंभ

रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 से ज्यादा मैचों में 280+ विकेट और 3000 से अधिक रन बनाए हैं. उनकी सबसे बड़ी खासियत सटीक लाइन-लेंथ के साथ किफायती गेंदबाज़ी, निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज़ी और मैदान पर बिजली जैसी फुर्ती से मैच का रुख पलटना है.

6 / 7
स्विंग और रफ्तार का खतरनाक मिश्रण
फुल स्क्रीन में देखें

मोहम्मद सिराज (फोटो—BCCI)

स्विंग और रफ्तार का खतरनाक मिश्रण

मोहम्मद सिराज ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट प्रारूप में खेला था. टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 46 मैच में 140 विकेट लिए है. उनकी सबसे बड़ी खासियत शुरुआती ओवरों में अपनी जबरदस्त गति और अंदर-बाहर होती तीखी स्विंग से विरोधी टीम के शीर्ष क्रम को धाराशाही करना है.

7 / 7
चाइनामैन स्पिन का जादूगर
फुल स्क्रीन में देखें

कुलदीप यादव (फोटो—BCCI)

चाइनामैन स्पिन का जादूगर

कुलदीप यादव ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. हाल ही में वह यॉर्कशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेला जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. श्रीलंका के खिलाफ 25 मैचों में 20.98 की शानदार औसत से 40 विकेट चटकाए हैं. उनकी सबसे बड़ी खासियत उनकी अनोखी चाइनामैन स्पिन और हवा में गति परिवर्तन से बल्लेबाजों को चकमा देना है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola