25 साल की उम्र में इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, जानें क्या थी वजह

Updated:
विज्ञापन

इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज जॉन टर्नर (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने 25 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. पीठ की चोट ने लिया फैसला. जानें पूरी कहानी.

विज्ञापन

John Turner Retirement: इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज जॉन टर्नर (John Turner) ने महज 25 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के लिए पहचान बनाने वाले टर्नर लंबे समय से पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर (Back Stress Fracture) से जूझ रहे थे. लगातार चोटों और फिटनेस संबंधी समस्याओं के कारण उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को समय से पहले समाप्त करने का फैसला किया. टर्नर ने अपने छोटे लेकिन प्रभावशाली करियर में हैम्पशायर और इंग्लैंड क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया. हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर केवल चार मैचों तक सीमित रहा, लेकिन उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट का उभरता हुआ तेज गेंदबाज माना जा रहा था.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में जन्म, इंग्लैंड में मिली पहचान

जॉन टर्नर का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्रतिष्ठित हिल्टन कॉलेज से पूरी की. उनकी मां इंग्लैंड से थीं, जिसके कारण उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट था. उच्च शिक्षा के लिए वह ब्रिटेन पहुंचे और यहीं से उनके क्रिकेट करियर ने नई उड़ान भरी. साल 2021 में हैम्पशायर के साथ सफल ट्रायल के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया. इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा.

वाइटैलिटी ब्लास्ट 2023 में मचाया था धमाल

जॉन टर्नर ने 2023 के वाइटैलिटी ब्लास्ट (Vitality Blast 2023) में शानदार गेंदबाजी करते हुए केवल 11 मैचों में 21 विकेट हासिल किए. उनकी तेज गति और विकेट लेने की क्षमता ने उन्हें घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम बना दिया. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें द हंड्रेड (The Hundred) में खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें 2023 में पहली बार इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया.

इसे भी पढ़े- Thailand Football Match: मैदान पर बिजली गिरने से खिलाड़ी की मौत, वीडियो वायरल

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नहीं मिला ज्यादा मौका

सीमित ओवरों के क्रिकेट में सफलता के बावजूद जॉन टर्नर को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नियमित अवसर नहीं मिल सके. हैम्पशायर की काउंटी चैम्पियनशिप टीम में वह स्थायी जगह नहीं बना पाए. उन्होंने अपने पूरे करियर में केवल 7 प्रथम श्रेणी मैच खेले. वर्ष 2025 की शुरुआत में वह लोन पर लैनकाशायर से जुड़े और तीन मुकाबलों में हिस्सा लिया, लेकिन इसके बाद उनकी पीठ की चोट फिर गंभीर हो गई.

जून 2025 के बाद नहीं खेल पाए कोई मैच

जॉन टर्नर ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मुकाबला जून 2025 में खेला था. इसके बाद वह लगातार पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझते रहे. लंबे समय तक रिहैबिलिटेशन और इलाज के बावजूद उनकी वापसी संभव नहीं हो सकी. आखिरकार उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया और अपने क्रिकेट करियर पर विराम लगा दिया.

2024 में इंग्लैंड के लिए किया था इंटरनेशनल डेब्यू

जॉन टर्नर के इंटरनेशनल डेब्यू की बात करें तो उन्होंने अक्टूबर-नवंबर 2024 में वेस्टइंडीज दौरे पर इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 2 वनडे मैच खेले, जिनमें 2 विकेट लिए. वहीं 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 1 विकेट हासिल किया. चोटों के कारण उनका अंतरराष्ट्रीय करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया.

इसे भी पढ़े- IPL 2027: क्या हार्दिक पांड्या KKR के नए कप्तान बनेंगे? जानें पूरी सच्चाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola