प्रद्युम्न चतुर्थी पर करें भगवान गणेश की चालीसा का पाठ, सुख-समृद्धी से भरा रहेंगा घर 

Edited by Neha Kumari
Updated:
विज्ञापन

भगवान गणेश

Pradyumna Chaturthi 2026: प्रद्युम्न चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की चालीसा का पाठ करना अत्यंत फलदायक माना जाता है. कहा जाता है कि चालीसा के पाठ से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मानसिक तनाव कम होता है.

विज्ञापन

Pradyumna Chaturthi 2026: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को ‘प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी’ के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भक्त भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से घर में सुख-शांति का वास होता है तथा आर्थिक तंगी और दुख-कष्ट दूर होते हैं. इस दिन भगवान गणेश की पूजा के समय चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है.

श्री गणेश जी की चालीसा

दोहा

जय गणपति सदगुणसदन, कविवर बदन कृपाल.

विघ्न हरण मंगल करण, जय जय गिरिजालाल॥

चौपाई

जय जय जय गणपति गणराजू.

मंगल भरण करण शुभ काजू॥1॥

जय गजबदन सदन सुखदाता.

विश्व विनायक बुद्घि विधाता॥2॥

वक्र तुण्ड शुचि शुण्ड सुहावन.

तिलक त्रिपुण्ड भाल मन भावन॥3॥

राजत मणि मुक्तन उर माला.

स्वर्ण मुकुट शिर नयन विशाला॥4॥

पुस्तक पाणि कुठार त्रिशूलं.

मोदक भोग सुगन्धित फूलं॥5॥

सुन्दर पीताम्बर तन साजित.

चरण पादुका मुनि मन राजित॥6॥

धनि शिवसुवन षडानन भ्राता.

गौरी ललन विश्व-विख्याता॥7॥

ऋद्घि-सिद्घि तव चंवर सुधारे.

मूषक वाहन सोहत द्घारे॥8॥

कहौ जन्म शुभ-कथा तुम्हारी.

अति शुचि पावन मंगलकारी॥9॥

एक समय गिरिराज कुमारी.

पुत्र हेतु तप कीन्हो भारी॥10॥

भयो यज्ञ जब पूर्ण अनूपा.

तब पहुंच्यो तुम धरि द्घिज रुपा॥11॥

अतिथि जानि कै गौरि सुखारी.

बहुविधि सेवा करी तुम्हारी॥12॥

अति प्रसन्न है तुम वर दीन्हा.

मातु पुत्र हित जो तप कीन्हा॥13॥

मिलहि पुत्र तुहि, बुद्धि विशाला.

बिना गर्भ धारण, यहि काला॥14॥

गणनायक, गुण ज्ञान निधाना.

पूजित प्रथम, रुप भगवाना॥15॥

अस कहि अन्तर्धान रुप है.

पलना पर बालक स्वरुप है॥16॥

बनि शिशु, रुदन जबहिं तुम ठाना.

लखि मुख सुख नहिं गौरि समाना॥17॥

सकल मगन, सुखमंगल गावहिं.

नभ ते सुरन, सुमन वर्षावहिं॥18॥

शम्भु, उमा, बहु दान लुटावहिं.

सुर मुनिजन, सुत देखन आवहिं॥19॥

लखि अति आनन्द मंगल साजा.

देखन भी आये शनि राजा॥20॥

निज अवगुण गुनि शनि मन माहीं.

बालक, देखन चाहत नाहीं॥21॥

गिरिजा कछु मन भेद बढ़ायो.

उत्सव मोर, न शनि तुहि भायो॥22॥

कहन लगे शनि, मन सकुचाई.

का करिहौ, शिशु मोहि दिखाई॥23॥

नहिं विश्वास, उमा उर भयऊ.

शनि सों बालक देखन कहाऊ॥24॥

पडतहिं, शनि दृग कोण प्रकाशा.

बोलक सिर उड़ि गयो अकाशा॥25॥

गिरिजा गिरीं विकल हुए धरणी.

सो दुख दशा गयो नहीं वरणी॥26॥

हाहाकार मच्यो कैलाशा.

शनि कीन्हो लखि सुत को नाशा॥27॥

तुरत गरुड़ चढ़ि विष्णु सिधायो.

काटि चक्र सो गज शिर लाये॥28॥

बालक के धड़ ऊपर धारयो.

प्राण, मंत्र पढ़ि शंकर डारयो॥29॥

नाम गणेश शम्भु तब कीन्हे.

प्रथम पूज्य बुद्घि निधि, वन दीन्हे॥30॥

बुद्धि परीक्षा जब शिव कीन्हा.

पृथ्वी कर प्रदक्षिणा लीन्हा॥31॥

चले षडानन, भरमि भुलाई.

रचे बैठ तुम बुद्घि उपाई॥32॥

धनि गणेश कहि शिव हिय हरषे.

नभ ते सुरन सुमन बहु बरसे॥33॥

चरण मातु-पितु के धर लीन्हें.

तिनके सात प्रदक्षिण कीन्हें॥34॥

तुम्हरी महिमा बुद्ध‍ि बड़ाई.

शेष सहसमुख सके न गाई॥35॥

मैं मतिहीन मलीन दुखारी.

करहुं कौन विधि विनय तुम्हारी॥36॥

भजत रामसुन्दर प्रभुदासा.

जग प्रयाग, ककरा, दुर्वासा॥37॥

अब प्रभु दया दीन पर कीजै.

अपनी भक्ति शक्ति कछु दीजै॥38॥

श्री गणेश यह चालीसा.

पाठ करै कर ध्यान॥39॥

नित नव मंगल गृह बसै.

लहे जगत सन्मान॥40॥

दोहा

सम्वत अपन सहस्त्र दश, ऋषि पंचमी दिनेश.

पूरण चालीसा भयो, मंगल मूर्ति गणेश॥

यह भी पढ़ें: Pradyumna Chaturthi 2026: कामदेव का पुनर्जन्म, मछली के पेट से चमत्कारी उद्धार और तीन विवाहों की अद्भुत कथा

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola