मोदी के पीएम रहते भारत पर हमला होता है तो अमेरिका पूरी ताकत से खड़ा रहेगा, ट्रंप ने किया वादा

Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

PM Modi Donald Trump Meeting: फ्रांस में जी 7 सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. जिसमें ट्रंप ने कहा- भारत पर अगर कोई हमला होता है, तो अमेरिका पूरी ताकत के साथ खड़ा रहेगा.

विज्ञापन

PM Modi Donald Trump Meeting: भारत और अमेरिका के रक्षा संबंधों पर बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच बेहद शानदार रिश्ते हैं. अगर भारत पर कोई हमला होता है, तो हम उसकी मदद के लिए खड़े रहेंगे. अगर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले भारत पर कोई भी हमला करता है, तो अमेरिका पूरी ताकत से उनके साथ खड़ा दिखाई देगा.

विज्ञापन

ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया सख्त नेगोशिएटर, जल्द भारत आने का किया वादा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहद सख्त नेगोशिएटर बताया. ट्रंप ने कहा, वह दिखने में किसी फरिश्ते की तरह बेहद सौम्य और शांत लगते हैं, लेकिन असल में वह बातचीत और डील्स के मामले में उतने ही सख्त और माहिर खिलाड़ी हैं. वह अक्सर सामने वाले को चौंका देते हैं. वह जितने कड़े व्यापारी हैं, उतने ही देशभक्त भी हैं. वह भारत की जनता से बेहद प्यार करते हैं, और अमेरिका के लिए भी उनके मन में सम्मान है. ह्यूस्टन का ‘हाउडी मोदी’ इवेंट इसका गवाह है जहां पूरा स्टेडियम भरा हुआ था. हम भविष्य में जल्द ही भारत का दौरा करेंगे.

जब तक मैं व्हाइट हाउस में हूं, भारत का अमेरिका में एक दोस्त है : ट्रंप

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा: जब तक मैं व्हाइट हाउस में हूं, भारत का अमेरिका में एक दोस्त है. ट्रंप ने कहा- पश्चिम एशिया समेत कई अहम मुद्दों पर भारत बड़ी भूमिका निभाता है. रोजगार के मामले में भारत के साथ हमारे संबंध हमेशा से बहुत अच्छे रहे हैं.

भारत हमारे साथ जो चाहे कर सकता है : ट्रंप

अमेरिका से भारत की ऊर्जा खरीद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, भारत हमारे साथ जो चाहे कर सकता है. हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं. हम इससे ज्यादा करीब नहीं हो सकते – मैं और पीएम मोदी, और हमारे देश. लेकिन असल में इसकी शुरुआत हम दोनों से होती है, हम इससे ज्यादा करीब नहीं हो सकते.

ईरान के साथ डील पर क्या बोले ट्रंप?

ईरान के साथ डील पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, यह एक मेमोरैंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) है, लेकिन यह बहुत मजबूत है. यह सिर्फ दो पैराग्राफ का नहीं है, बल्कि यह एक लंबा और डिटेल्ड मेमोरैंडम है जो आगे चलकर एक रेगुलर कॉन्ट्रैक्ट बन जाएगा. मुझे लगता है कि वे ऐसा करेंगे. अगर वे नहीं करते हैं, तो भी ठीक है, हमें प्रक्रिया फिर से शुरू करनी होगी. वे डील करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola