Apple ने बेंगलुरु में खोला दक्षिण भारत का पहला रिटेल स्टोर Apple Hebbal

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Sep 2025 6:38 PM

विज्ञापन

ऐपल हेब्बल बेंगलुरु

Apple Hebbal Bengaluru: ऐपल ने बेंगलुरु में अपना पहला दक्षिण भारतीय स्टोर ऐपल हेबल खोला. जानिए इस स्टोर में क्या मिलेगा खास, कौन-कौन से नये प्रॉडक्ट्स उपलब्ध हैं और ग्राहकों को क्या सुविधाएं दी जाएंगी. बेंगलुरु में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का नया सेंटर बना ऐपल हेब्बल, जहां ग्राहक पाएंगे ऐपल प्रॉडक्ट्स की पूरी श्रृंखला और मुफ्त सत्रों की सुविधा.

विज्ञापन

Apple Hebbal का उद्घाटन

ऐपल ने बेंगलुरु में अपना पहला दक्षिण भारतीय खुदरा स्टोर ऐपल हेब्बल (Apple Hebbal) लॉन्च किया. यह भारत में कंपनी का तीसरा स्टोर है, जो मुंबई के ऐपल बीकेसी (Apple BKC, Mumbai) और दिल्ली के ऐपल साकेत (Apple Saket, New Delhi) के बाद खोला गया है. यह स्टोर न केवल ऐपल उत्पादों की बिक्री करेगा, बल्कि ग्राहकों को एक इंटरैक्टिव एक्सपीरिएंस भी देगा.

क्या मिलेगा ऐपल हेब्बल में?

आईफोन 16, एम4 चिप वाला मैकबुक प्रो

ऐपल पेंसिल प्रो के साथ नया आईपैड एयर

ऐपल वॉच सीरिज 10, एयरपॉड 4 और एयरटैग

फ्री ‘टुडे एट ऐपल ’ सेशन, जिससे ग्राहक अपने डिवाइस का अधिकतम उपयोग सीख सकेंगे.

स्टाफ और सेवा

स्टोर में कार्यरत 70 सदस्य भारत के 15 राज्यों से हैं. ये प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स ग्राहकों को:

व्यक्तिगत सुझाव देंगे

आईओएस को अपनाने में मदद करेंगे

फायनांस ऑप्शंस की जानकारी देंगे.

पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता

ऐपल हेब्बल स्टोर 100% नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित है, जो कंपनी की पर्यावरणीय जिम्मेदारी को दर्शाता है.

ऐपल का विजन

ऐपल के सीनिएर वाइस प्रेसिडेंट डिएड्रे ओ’ब्रायन ने कहा, हमें ऐपल हेब्बल खोलकर खुशी हो रही है, जो बेंगलुरु की इनोवेशन की भावना का जश्न मनाने वाला एक सामुदायिक केंद्र है. हम भारतीय ग्राहकों से जुड़ने और उनके साथ मिलकर अद्भुत चीजें बनाने को लेकर उत्साहित हैं.

कौन हैं Jian Zhang? जिसने Apple छोड़ कर जॉइन किया Meta

Top AI Tools 2025: सैम ऑल्टमैन का ChatGPT फिर बना चैम्पियन, एलन मस्क का Grok रह गया पीछे

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola