गढ़वा का ‘रण’: कई वार्डों के चुनाव परिणाम जारी, जानें कहां से किसने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन
गढ़वा का ‘रण’: कई वार्डों के चुनाव परिणाम जारी, जानें कहां से किसने मारी बाजी

Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026: गढ़वा नगर परिषद चुनाव के नतीजे आने शुरू! वार्ड 5 से अंजू केसरी, वार्ड 7 से विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल और वार्ड 2 से गुलशन आरा ने दर्ज की शानदार जीत. इस लेख में जानें किस वार्ड से कौन आगे है और कौन पीछे. साथ ही हम यह भी बतायेंगे कि अध्यक्ष में कौन आगे चल रहा है.

विज्ञापन

गढ़वा, (अविनाश) : गढ़वा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों का चुनाव परिणाम आने लगा है. रिजल्ट जारी होते ही शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गयी. अब तक मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 से अंजू केसरी ने जीत हासिल की. वहीं, वार्ड नंबर 7 से विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल को वार्ड पार्षद चुना गया. वार्ड नंबर 6 में घनश्याम उर्फ पुतूल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया. जबकि वार्ड नंबर 4 से हिरालाल गोंड़ ने जीत दर्ज की है. उसी तरह वार्ड नंबर 2 से गुलशन आरा ने मतदाताओं का विश्वास जीतते हुए सफलता हासिल की है. जीत के बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया और आतिशबाजी शुरू हो गयी.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola