Maruti Suzuki e-Vitara vs Hyundai Creta Electric: कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है वैल्यू फॉर मनी?

कीमत और पावरट्रेन के मामले में Maruti Suzuki e-Vitara और Hyundai Creta Electric एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर देती नजर आती हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV एक कदम आगे निकलती दिखती है. आइए कंपैरिजन के जरिए जानते हैं.
मारुति सुजुकी ने कुछ हफ्ते पहले ही भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara लॉन्च की है. यह एक प्रैक्टिकल और शानदार इलेक्ट्रिक SUV के रूप में आई है. वहीं, Hyundai Creta Electric भी भारतीय मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट की एक अहम खिलाड़ी बनकर सामने आई है. अगर आप समझना चाहते हैं कि कौन-सी इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV पैसे के हिसाब से बेहतर वैल्यू देती है, तो यहां Maruti Suzuki e-Vitara और Hyundai Creta Electric की कीमत, डाइमेंशन और पावरट्रेन का हमने कंपैरिजन किया है. आइए जानते हैं.
कितनी है दोनों की कीमत?
Maruti Suzuki e-Vitara की एक्स-शोरूम कीमत ₹15.99 लाख से ₹20 लाख के बीच रखी गई है. वहीं दूसरी तरफ Hyundai Creta Electric ₹18.02 लाख से शुरू होकर ₹24.70 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. यानी साफ है कि कीमत के मामले में Maruti Suzuki e-Vitara, Hyundai Creta Electric के मुकाबले ज्यादा किफायती पड़ती है.
दिलचस्प बात यह है कि Maruti Suzuki e Vitara में कंपनी Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम भी दे रही है. इस स्कीम के तहत इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत घटकर ₹10.99 लाख से ₹14.29 लाख (एक्स-शोरूम) हो जाती है. हालांकि इसमें बैटरी के लिए आपको अलग से EMI देनी होगी, जो वेरिएंट के हिसाब से करीब ₹3.99 से ₹4.39 प्रति किलोमीटर तक पड़ती है.
किसकी डायमेंशन ज्यादा है?
Hyundai Creta Electric साइज के मामले में Maruti Suzuki e-Vitara से लंबी और ऊंची है. वहीं e-Vitara चौड़ाई में ज्यादा है और इसका व्हीलबेस भी लंबा मिलता है. ग्राउंड क्लियरेंस की बात करें तो Creta Electric नीचे से ज्यादा ऊंची है. इतना ही नहीं, इसके बूट में भी ज्यादा सामान रखने की जगह मिलती है.
पावरट्रेन में कौन आगे?
e-Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं. इनके साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. इसका पावर आउटपुट 142 bhp और 172 bhp है, जबकि टॉर्क दोनों वेरिएंट में 193 Nm रहता है. कंपनी के अनुसार इसकी क्लेम्ड रेंज 49 kWh बैटरी के साथ 440 km तक और 61 kWh बैटरी के साथ 543 km तक है.
वहीं Hyundai Creta Electric भी 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ आती है और इसमें भी सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. इसका पावर आउटपुट 133 bhp और 169 bhp है, जबकि टॉर्क दोनों वेरिएंट में 200 Nm दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 42 kWh बैटरी के साथ 420 किमी तक और 51.4 kWh बैटरी के साथ 510 किमी तक जाती है.
यह भी पढ़ें: MPV से SUV तक, 5 किफायती कारें जिनमें मिलती है रीक्लाइन रियर सीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










