MPV से SUV तक, 5 किफायती कारें जिनमें मिलती है रीक्लाइन रियर सीट

Updated:
विज्ञापन
MPV से SUV तक, 5 किफायती कारें जिनमें मिलती है रीक्लाइन रियर सीट

अब बेहतर कम्फर्ट और फ्लेक्सिबिलिटी पाने के लिए ज्यादा महंगी कार खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करनी की जरूरत नहीं है. यहां आपके लिए कुछ बढ़िया ऑप्शंस दिए गए हैं, जिसमें आपको किफायती दाम में रीक्लाइनिंग सीट्स मिलेंगी.

विज्ञापन

भारत में कार खरीदते समय अब लोग सिर्फ माइलेज और कीमत ही नहीं देखते, बल्कि आराम भी बड़ी प्रायोरिटी बन चुकी है. खासकर परिवार के साथ लंबी ट्रिप्स पर जाने वालों के लिए पीछे की सीट का आराम बहुत मायने रखता है. पहले रीक्लाइनिंग (पीछे झुकने वाली) सीटें केवल महंगी सेडान और प्रीमियम SUV में मिलती थीं, लेकिन अब यह फीचर किफायती MPV और SUV में भी मिलने लगा है. आइए जानते हैं ऐसी कुछ कारों के बारे में, जो बेहतर आराम के साथ बजट में भी फिट बैठती हैं.

Nissan Gravite

निसान ग्रेवाइट देश की सबसे किफायती MPV में से एक है, जिसमें दूसरी रो की रीक्लाइनिंग सीट मिलती है. इसकी शुरुआती कीमत 5.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें ड्यूल-टोन इंटीरियर, सुएड इंसर्ट और सात सीटों का फ्लेक्सिबल लेआउट मिलता है. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम इसे एडवांस लुक देते हैं. पीछे की झुकने वाली सीटें लंबी ट्रिप्स को ज्यादा आरामदायक बनाती हैं.

Renault Triber

रेनॉल्ट ट्राइबर की शुरुआती कीमत 5.76 लाख रुपये है. यह ग्रेवाइट के ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, लेकिन इसमें दूसरी रो की सीट स्लाइड भी की जा सकती है. यानी आप अपनी जरूरत के अनुसार लेगरूम एडजस्ट कर सकते हैं. तीसरी रो की सीट को मोड़कर या निकालकर ज्यादा सामान रखने की जगह भी बनाई जा सकती है. यह इसे बजट में सबसे वर्सेटाइल MPV बनाती है.

Maruti Suzuki Ertiga और Toyota Rumion

मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा रुमियन दोनों एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी सात-सीटर MPV हैं. अर्टिगा की कीमत 8.80 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि रुमियन 10.51 लाख रुपये से मिलती है. इन दोनों में दूसरी रो की स्लाइडिंग और रीक्लाइनिंग सीट मिलती है, साथ ही पीछे की सीट भी एडजस्ट की जा सकती है. भरोसेमंद इंजन, कम मेंटेनेंस और आराम का बैलेंस इन्हें परिवारों के बीच पॉपुलर बनाता है.

Mahindra Thar

महिंद्रा थार अपनी दमदार ऑफ-रोड पहचान के लिए जानी जाती है. यह चार-सीटर SUV है, लेकिन पीछे की सीट को स्ट्रैप मैकेनिज्म के जरिए पीछे झुकाया जा सकता है. 9.99 लाख रुपये से शुरू होने वाली थार उन लोगों के लिए है जो एडवेंचर के साथ आराम भी चाहते हैं.

Tata Sierra

प्रीमियम सेगमेंट में टाटा सिएरा खास पहचान रखती है. इसकी कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें बॉस मोड, मूड लाइटिंग और सुपरग्लाइड सस्पेंशन जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. दूसरी रो की सीट 60:40 स्प्लिट और दो-स्टेज रीक्लाइन के साथ आती है. साथ ही रियर आर्मरेस्ट और कप होल्डर भी दिए गए हैं, जो इसे अपनी सीरीज की सबसे फीचर-लोडेड SUV में से एक बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: पहली कार खरीदने जा रहे हैं? ये हैं 5 बेहतरीन ऑपशन्स, जो देंगे परफेक्ट बैलेंस

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola