ePaper

बंगाल में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज कितना रहेगा कोलकाता का तापमान

Updated at : 27 Feb 2026 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
Weather changing in Bengal, Kolkata temperature today IMD Update

कोलकाता में चढ़ेगा तापमान.

बंगाल में 2-3 दिन तक हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है. ठंड का असर लगभग खत्म हो गया है और अब गर्मी बढ़नी शुरू हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल में तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ेगा. कोलकाता में आज का मौसम कैसा रहने वाला है, यहां जान लें.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि जल्दी ही राज्य में अच्छी-खासी गर्मी पड़ेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल में 4 डिग्री तक तापमान बढ़ने के संकेत दिये हैं.

30 डिग्री के पार रहेगा कोलकाता का तापमान

प्रादेशिक मौसम केंद्र कोलकाता ने बताया है कि शुक्रवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड कम रहेगा.

आज कोलकाता में साफ रहेगा आसमान

मौसम विभाग ने कहा है कि कोलकाता में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं बारिश नहीं हुई. आज आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. दक्षिण बंगाल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेंटीग्रेड कल्याणी में रहा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर बंगाल में पुंडिबाड़ी और दार्जिलिंग सबसे ठंडी जगह

उत्तर बंगाल के मैदानी इलाकों में पुंडिबाड़ी सबसे ठंडी जगह रही. यहां का न्यूनतम पारा 13.6 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. पहाड़ी इलाकों में दार्जिलिंग का तापमान सबसे कम 5.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

इसे भी पढ़ें

गर्मी झेलने के लिए हो जाइए तैयार, 2 से 4 डिग्री तक चढ़ेगा बंगाल का तापमान

बंगाल का मौसम : दार्जिलिंग में गिरे ओले, आज 2 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान

Kolkata Weather: बंगाल में आधी रात से हो रही बारिश, कोलकाता समेत इन जिलों में है ये खास अलर्ट

बारिश से कोलकाता का मौसम हुआ सुहाना, अब बढ़ेगा बंगाल का तापमान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola