ePaper

बंगाल का मौसम : दार्जिलिंग में गिरे ओले, आज 2 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान

Updated at : 26 Feb 2026 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal weather today rain snowfall Darjeeling kalimpong imd update

बंगाल का मौसम.

दार्जिलिंग में ओले गिरने के बाद अब उत्तर बंगाल के 2 जिलों में वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिले में एक-दो जगहों पर वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों में कहीं-कहीं बर्फ भी गिर सकते हैं. क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

दार्जिलिंग में ओले गिरने के बाद अब उत्तर बंगाल के 2 जिलों में बृहस्पतिवार को वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जतायी है. क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने कहा है कि दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिले में कुछ जगहों पर आज भी वर्षा हो सकती है. यहां आये पर्यटकों को स्नोफॉल का भी मजा मिल सकता है. बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

4 दिन में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा बंगाल का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों में बंगाल के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 4 दिन में बंगाल के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

दार्जिलिंग में हुई 4.4 मिलीमीटर वर्षा

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग के दार्जिलिंग पीटीओ में 6.6 मिलीमीटर, दार्जिलिंग में 4.4 मिलीमीटर और कलिम्पोंग के लावा में 1 मिलीमीटर वर्षा हुई.

दक्षिण बंगाल के लालगढ़ में सबसे ज्यादा 12.4 मिमी वर्षा

दक्षिण बंगाल के झारग्राम के लालगढ़ में 12.4 मिलीमीटर, हावड़ा के उलुबेड़िया में 1.8 मिलमीटर, पश्चिम मेदिनीपुर के मेदिनीपुर सीडब्ल्यूसी में 1.6 मिलीमीटर, पूर्व मेदिनीपुर के कोंटाई में 1 मिलीमीटर, दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में 0.9 मिलीमीटर, पूर्व मेदिनीपुर के दुर्गाचक में 0.5 मिलीमीटर, कोलकाता के अलीपुर में 0.4 मिलीमीटर और दक्षिण 24 परगना के कैनिंग में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दार्जिलिंग में 0.4 सेंटीमीटर के ओले गिरे

कोलकाता के अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बताया है कि दार्जिलिंग में 12:45 से 12:50 बजे के बीच 0.4 सेंटीमेटर के ओले गिरे. उत्तर बंगाल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दार्जिलिंग में और 14 डिग्री सेल्सियस अलीपुरदुआर में रिकॉर्ड किया गया.

दक्षिण बंगाल में कहां रहा सबसे कम न्यूनतम तापमान?

दक्षिण बंगाल के तापमान की बात करें, तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड बर्धमान और पुरुलिया में रिकॉर्ड किया गया. राजधानी कोलकाता के अलीपुर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेंल्सियस रहा.

बंगाल में कितनी हुई बारिश?

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान बंगाल में कुल 0.3 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षापात से 67 प्रतिशत कम है. उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में वर्षा नहीं हुई.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता और दार्जिलिंग समेत 9 जिलों में आज वज्रपात का अलर्ट

बारिश से कोलकाता का मौसम हुआ सुहाना, अब बढ़ेगा बंगाल का तापमान

दमदम में चली आंधी, 17 जिलों में बारिश, जानें कहां हुई सबसे अधिक वर्षा

बंगाल में आधी रात से हो रही बारिश, कोलकाता समेत इन जिलों में है ये खास अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola