बंगाल में रथ यात्रा की धूम, भारी बारिश के बीच इस्कॉन की शोभायात्रा में बोले शुभेंदु अधिकारी - बुराई पर अच्छाई की हो जीत

Updated:
विज्ञापन
इस्कॉन की रथयात्रा में शामिल बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी.

इस्कॉन की रथयात्रा में शामिल बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी.

Rath Yatra Kolkata: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में इस्कॉन की रथ यात्रा में हिस्सा लिया. भारी बारिश के बीच उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की और रथ खींचा.

विज्ञापन

Rath Yatra Kolkata: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को राजधानी कोलकाता में भारी बारिश के बीच इस्कॉन की रथ यात्रा में शामिल हुए. पीले रंग का कुर्ता और सफेद धोती पहने शुभेंदु अधिकारी ने अल्बर्ट रोड स्थित इस्कॉन (ISKCON) की शोभायात्रा के शुभारंभ के अवसर पर परंपरागत रूप से भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की और रथ की रस्सी भी खींची.

बुराई पर अच्छाई की हो जीत : शुभेंदु अधिकारी

इससे पहले शुभेंदु अधिकारी ने सुबह इस्कॉन मंदिर में विधिवत ‘मंगल आरती’ की और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा- इस पावन उत्सव का हिस्सा बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है. मैं इससे पहले भी कई बार यहां आ चुका हूं. यह मेरे लिए बहुत बड़ा अवसर है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि समाज में हमेशा बुराई पर अच्छाई की जीत हो.

तमलूक और मेचेदा की रथ यात्रा में शामिल होंगे सीएम

पश्चिम बंगाल के चीफ मिनिस्टर ने बताया कि वह कोलकाता के बाद पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलूक और मेचेदा में आयोजित होने वाले रथ यात्रा कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे.

ये भी पढ़ें: बंगाल में दुर्गा पूजा के बाद अब रथ यात्रा को भी अनुदान, शुभेंदु सरकार हर समिति को देगी 5 लाख रुपए

राज्यभर में रथ यात्रा की धूम, महेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

समूचे राज्य में रथ यात्रा का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. राज्य के प्रमुख आयोजनों में हुगली जिले का ऐतिहासिक महेश और तटीय शहर दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर की रथ यात्राएं विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: भगवान जगन्नाथ नहीं यहां मां तारा की निकलती है रथयात्रा, शुभेंदु सरकार ने दिये 5 लाख रुपये का अनुदान

राज्य के कोने-कोने से हुगली के महेश पहुंचे श्रद्धालु

देश की सबसे पुरानी रथ यात्राओं में से एक महेश की रथ यात्रा में भाग लेने के लिए तड़के से ही राज्य के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंचने लगे थे. सदियों पुराने इस पारंपरिक उत्सव को सुचारु और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola