बंगाल चुनाव : एक चरण में वोटिंग के लिए सीएपीएफ की 2500 कंपनियों की जरूरत

Updated:
विज्ञापन

Bengal Elections 2500 Companies Capf Needed For Voting In One Phase

बंगाल चुनाव 2026 में एक ही दिन वोटिंग कराने पर राज्य में सुरक्षा बलों की 2500 कंपनियों की तैनाती करनी होगी. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को यह जानकारी दी है. किस जिले में जवानों की कितनी कंपनियां तैनात की जायेंगी, इस रिपोर्ट में पढ़ें.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने निर्वाचन आयोग को बताया है कि अगर एक चरण में सभी 294 सीटों पर वोटिंग करायेंगे, तो सीएपीएफ की 2500 कंपनियों की जरूरत होगी. पश्चिम बंगाल के सीईओ ने इलेक्शन कमीशन को एक ही चरण में मतदान कराने का प्रस्ताव भेजा था. सीईओ ने कहा कि कि इस मामले में आखिरी फैसला चुनाव आयोग ही लेगा.

विज्ञापन

गृह मंत्रालय से चर्चा करेगा इलेक्शन कमीशन

खबर है कि इलेक्शन कमीशन इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय से चर्चा करेगा. सीएपीएफ की 2,500 कंपनियों की उपलब्धता पर गृह मंत्रालय की अंतिम राय के बाद ही तय होगा कि बंगाल में कितने चरणों में चुनाव कराये जायेंगे. सीईओ ने यह भी कहा है कि अगर एक फेज में चुनाव मुमकिन नहीं होता है, तो भी इस बार पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ चुनावों की तुलना में चरणों की संख्या बहुत कम होगी.

कल से राज्य में तैनात हो जायेंगे सीएपीएफ के जवान

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती का खाका तैयार कर लिया है. चुनाव की घोषणा से पहले ही शनिवार से केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू हो जायेगी. आयोग ने बताया है कि पूरे राज्य में सबसे अधिक सुरक्षाकर्मी उत्तर 24 परगना जिले में तैनात किये जायेंगे. यहां 3 पुलिस जिलों और 2 कमिश्नरेट में कुल 30 कंपनियां तैनात की जायेंगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीएपीएफ की 12 कंपनियां संभालेंगी कोलकाता की सुरक्षा

कोलकाता की सुरक्षा के लिए 12 कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. निर्वाचन आयोग की इस कार्ययोजना के प्रथम चरण में एक मार्च से राज्य भर में 240 कंपनियां मोर्चा संभाल लेंगी. इसके ठीक बाद 10 मार्च तक अतिरिक्त 240 कंपनियां राज्य में पहुंच जायेंगी, जिससे सुरक्षा बलों की कुल संख्या 480 कंपनियों तक पहुंच जायेंगी.

कहां कितनी कंपनियां होंगी तैनात

जिले का नामकेंद्रीय बलों की तैनाती
मुर्शिदाबाद16 कंपनियां
हावड़ा15 कंपनियां
दक्षिण 24 परगना15 कंपनियां
पूर्व मेदिनीपुर14 कंपनियां
मालदा12 कंपनियां
नदिया12 कंपनियां
उत्तर दिनाजपुर11 कंपनियां
दक्षिण दिनाजपुर10 कंपनियां
दार्जिलिंग09 कंपनियां
कूचबिहार09 कंपनियां
पूर्व बर्धमान08 कंपनियां
पश्चिम बर्धमान07 कंपनियां
पश्चिम मेदिनीपुर07 कंपनियां
जलपाईगुड़ी07 कंपनियां
पुरुलिया05 कंपनियां
झाड़ग्राम05 कंपनियां
अलीपुरदुआर05 कंपनियां
कलिम्पोंग03 कंपनियां

इसे भी पढ़ें

सुरक्षा बलों की 480 कंपनियों की होगी तैनाती, 1 मार्च से आने लगेंगे CAPF के जवान

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: सभी 294 सीटों पर एक ही चरण में हो सकती है वोटिंग

अप्रैल में हो सकता है बंगाल विधानसभा चुनाव 2026, इलेक्शन प्रोग्राम की घोषणा मार्च में संभव

संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान पूरी करे राज्य पुलिस : चुनाव आयोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola