JPL Auction 2026: रॉबिन मिंज बने झारखंड प्रीमियर लीग के ‘किंग’, कोयलांचल ने 15.25 लाख में खरीदा

Updated:
विज्ञापन
JPL Auction 2026

रॉबिन मिंज बने JPL के सबसे महंगे खिलाड़ी

JPL Auction 2026: 10 जून से शुरू होने वाली झारखंड प्रीमियर लीग (JPL 2026) की नीलामी में गुमला के रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. कप्तान विराट सिंह को 13 लाख में खरीदा गया, जबकि कुमार कुशाग्र अनसोल्ड रहे.

विज्ञापन

JPL Auction 2026, रांची : आईपीएल की तर्ज पर आगामी 10 जून से रांची के जेएससीए (JSCA) अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू होने जा रही ‘झारखंड प्रीमियर लीग’ (Jharkhand T20 League) के लिए खिलाड़ियों की ऐतिहासिक नीलामी (Auction) पूरी हो चुकी है. होटल वेब इंटरनेशनल होटल में मशहूर ऑक्शनर चारू शर्मा की देखरेख में हुई इस नीलामी में पैसों की जमकर बारिश हुई. नीलामी में सबसे बड़ा धमाका गुमला के युवा विकेट कीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने किया, जिन्हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच होड़ मच गई.

रॉबिन मिंज सबसे महंगे आइकॉन खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से आईपीएल का हिस्सा रहने वाले झारखंड के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे. 4 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले रॉबिन मिंज को कोयलांचल सुपर किंग्स ने पूरे 15.25 लाख रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया.

रणजी कप्तान विराट सिंह दूसरे सबसे महंगे

जमशेदपुर के शानदार खब्बू (बाएं हाथ के) बल्लेबाज और झारखंड रणजी टीम के कप्तान विराट सिंह दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. 4 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले विराट को छोटानागपुर रॉयल्स ने 13 लाख रुपये में लॉक किया. वहीं, कौनैन कुरैशी को जमशेदपुर स्टीलर्स ने 12.50 लाख में खरीदा. जबकि शिखर मोहन को रांची टाइटंस ने 11 लाख में खरीदा. उनका बेस प्राइस 2 लाख रुपये था. जबकि रांची के रफ्तार के सौदागर (तेज गेंदबाज) सुशांत मिश्रा पर भी धनवर्षा हुई. उन्हें धनबाद डायमंड्स ने 11 लाख रुपये में खरीदा. इस नीलामी का सबसे बड़ा झटका बोकारो के विकेटकीपर-बल्लेबाज और गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल खेलने वाले कुमार कुशाग्र के रूप में लगा. कुशाग्र को इस ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला और वे ‘अनसोल्ड’ रहे.

Also Read: रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे खिलाड़ी, 15.25 लाख रुपये में कोयलांचल सुपर किंग्स ने खरीदा

ईशान किशन, अनुकूल और उत्कर्ष पर भी लगा दांव

भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को संथाल स्ट्राइकर्स ने उनके 4 लाख के बेस प्राइस से ऊपर बढ़कर 6.25 लाख रुपये में अपने पाले में कर लिया. वहीं, केकेआर (KKR) के लिए आईपीएल खेलने वाले पश्चिमी सिंहभूम के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को जमशेदपुर स्टीलर्स ने उनके बेस प्राइस 4 लाख रुपये में ही बेस प्राइस में टीम में शामिल किया. हजारीबाग के ऑलराउंडर उत्कर्ष सिंह पर कोयलांचल सुपर किंग्स ने दांव खेलते हुए 6.25 लाख रुपये में अनुबंध किया.

ये है ऑइकॉन के प्लेयर्स लिस्ट

इशान किशन 6.25 लाख- संताल स्ट्राइकर्स
रोबिन मिंज 15.25 लाख- कोयलांचल सुपर किंग्स
कुमार कुशाग्र- अनशोल्ड
उत्कर्ष सिंह 6.25- कोयलांचल सुपर किंग्स
अनुकुल रॉय 4 लाख- जमेशदपुर स्टीलर्स
सुशांत मिश्रा 11 लाख- धनबाद डायमंड
विराट सिंह 13 लाख- छोटानागागपुर रॉयल्स

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola