बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: सभी 294 सीटों पर एक ही चरण में हो सकती है वोटिंग

अप्रैल-मई में हो सकता है बंगाल विधानसभा चुनाव. फोटो : प्रभात खबर
वर्ष 2021 में 8 चरणों में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कराने की वजह से ममता बनर्जी और अन्य दलों के आक्रमण झेलने वाला चुनाव आयोग एक बार फिर कई चरणों मे वोटिंग करवायेगा या एक ही चरण में सभी 294 सीटों पर मतदान संपन्न कराये जायेंगे. बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने कहा है कि अगर एक चरण में चुनाव होते हैं, तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है.
Table of Contents
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सभी 294 निर्वाचन क्षेत्रों में एक ही दिन में वोटिंग करायी जा सकती है. पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीइओ) कार्यालय ने इसके संकेत दिये हैं. सीईओ बंगाल ने इस बात पर सहमति जता दी है कि अगर बंगाल में एक दिन में सभी सीटों पर चुनाव कराये जाते हैं, तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है. हालांकि, इस पर अंतिम फैसला चुनाव आयोग को करना है.
सीईओ बंगाल ने कहा- एक चरण में चुनाव में दिक्कत नहीं
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में एक चरण में चुनाव कराने में कोई दिक्कत नहीं है. कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि राज्य में पहले भी एक चरण में चुनाव कराये जा चुके हैं.
8 चरणों में हुए थे बंगाल विधानसभा चुनाव 2021
वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 8 चरणों में कराये गये थे. इसकी वजह से चुनाव आयोग की जमकर आलोचना हुई थी. उस समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूछा था कि अगर तमिलनाडु जैसे बड़े राज्य में एक चरण में चुनाव कराये जा सकते हैं, तो पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग कराने की क्या जरूरत है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में भी साथ होते हैं वोट
तब पश्चिम बंगाल के साथ-साथ तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के भी चुनाव कराये गये थे. वर्ष 2026 में भी इन सभी राज्यों में एक साथ चुनाव कराये जाने की संभावना है. पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है.
1996 में पहली बार 2 चरणों में हुई थी वोटिंग
वर्ष 1951-52 से 1987 तक के बंगाल विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराये गये थे. वर्ष 1996 में पहली बार 2 चरणों में असेंबली इलेक्शन हुए. 2006 में 5 चरणों में, 2011 में 6 चरणों में, 2016 में 7 चरणों में और वर्ष 2021 में 8 चरणों में चुनाव कराये गये थे.
कब कितने चरणों में हुई वोटिंग
| चुनाव का साल | कितने चरणों में हुई थी वोटिंग |
|---|---|
| 1996 | 2 |
| 2006 | 5 |
| 2011 | 6 |
| 2016 | 7 |
| 2021 | 8 |
इसे भी पढ़ें
बंगाल विधानसभा चुनाव : टीएमसी, बीजेपी के खिलाफ सभी ताकतों को एकजुट करना चाहती है सीपीएम
चुनाव आयोग का ममता बनर्जी पर पलटवार, बंगाल की कानून व्यवस्था को बताया बर्बाद
कांग्रेस ने कर लिया फैसला, पश्चिम बंगाल में अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव
बंगाल चुनाव से पहले ममता सरकार का बड़ा एलान, मुर्शिदाबाद में खुलेगा एक और विश्वविद्यालय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




