गोपालगंज: एनएच 531 पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, पति-पत्नी समेत चार घायल

दुर्घटनाग्रस्त बाइक की तस्वीर
Gopalganj News : बेदू टोला के पास हादसा, दो बाइकों की टक्कर में चार घायल
Gopalganj News (चितरंजन उपाध्याय) : थावे थाना क्षेत्र के बेदू टोला गांव के समीप गोपालगंज मीरगंज एनएच 531 पर शनिवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में पति-पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां चिकित्सकों ने पति-पत्नी की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.घायलों में टाटा से बाइक पर लौट रहे अनीश कुमार (31 वर्ष),पिता बच्चा पांडेय, निवासी कौशल्या चौक, थाना नगर तथा उनकी पत्नी मुश्कान देवी (29 वर्ष) शामिल हैं.वहीं दूसरी बाइक पर सवार प्रियांशु कुमार (18 वर्ष),पिता धर्मनाथ शर्मा,निवासी थावे तथा उनके दोस्त हरिओम कुमार (20 वर्ष), पिता दिनेश साह, निवासी गवंदरी,थाना थावे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
दो लोगों की स्थिति चिंताजनक, अन्य का इलाज जारी
बताया जाता है कि अनीश कुमार अपनी पत्नी मुश्कान देवी के साथ बाइक से टाटा से घर लौट रहे थे.इसी दौरान गोपालगंज से अपने घर जा रहे प्रियांशु कुमार और हरिओम कुमार की बाइक से बेदू टोला गांव के पास उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अनीश कुमार और उनकी पत्नी मुश्कान देवी की हालत चिंताजनक देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया.वहीं अन्य दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.घटना स्थल पर पहुंची 112 पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही.
Also Read : सीवान: सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










