सीवान: सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
अतिक्रमण हटाने की मांग करते ग्रामीण
Siwan News : ग्रामीणों ने कहा—अतिक्रमण से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित, प्रशासन करे त्वरित कार्रवाई
Siwan News (रवींद्र कुमार गुप्ता) : प्रखंड क्षेत्र के चकरी मठिया गांव के ग्रामीणों ने सड़क एवं सरकारी भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर अंचलाधिकारी को आवेदन सौंपा है. ग्रामीणों ने सड़क की मापी कराकर अतिक्रमण हटाने तथा आम लोगों के आवागमन को सुगम बनाने की मांग की है. ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत राज पांडेपुर अंतर्गत पकरी मठिया गांव में सर्वे संख्या 577, 576, 1161, 1162, 680, 546, 688 एवं 689 की भूमि तथा सड़क के कुछ हिस्सों पर कुछ लोगों द्वारा झोपड़ी, खोप, नाद एवं अन्य अस्थायी निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया है.
आपके शहर में
ग्रामीणों ने सीओ से की जांच की अपील
इससे सड़क संकरी हो गई है और ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. आवेदन में प्रशासन से सड़क एवं सरकारी भूमि की विधिवत मापी कराने तथा अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण आम लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी हो रही है और भविष्य में विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है. ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन पर पृथ्वीनाथ भारती, ललन भारती, शशि प्रकाश, बिंदेश्वरी देवी, मुन्नी देवी सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.
Also Read : महनार में ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए