सीवान: महावीरी अखाड़े को लेकर हुसैनगंज में फ्लैग मार्च, डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

फ्लैग मार्च करते डिएम एसपी और अन्य पदाधिकारी और पुलिस बल. | Prabhat Khabar Network

हुसैनगंज के हथौड़ा गांव में महावीरी अखाड़ा को लेकर डीएम और एसपी ने फ्लैग मार्च निकाला। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और डीजे पर प्रतिबंध की अपील की है।

विज्ञापन

Siwan News : महावीरी अखाड़ा और मेले को लेकर शनिवार की देर शाम हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान डीएम और एसपी ने हथौड़ा गांव का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो वर्ष पहले विवाद के बाद इस बार विशेष सतर्कता

बताया जाता है कि करीब दो वर्ष पहले महावीरी अखाड़ा के दौरान हथौड़ा गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. इसे देखते हुए इस बार प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है. गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है.

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महावीरी मेला और अखाड़ा इस वर्ष भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन की ओर से महावीरी अखाड़े के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह से शांति भंग करने या उपद्रव करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है.

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

फ्लैग मार्च के दौरान डीएम और एसपी ने स्थानीय लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में महावीरी अखाड़ा मनाने की अपील की. अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने को कहा.

बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान रहे मौजूद

फ्लैग मार्च के दौरान बीडीओ राहुल कुमार, सीओ सरफराज अहमद, थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे. प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि महावीरी अखाड़ा और मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन