सीवान में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला, घर-घर पहुंचने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल बीजेपी नेता | Prabhat Khabar Network

सीवान में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला में प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा और समर्पण को लेकर सेवा संकल्प अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

Siwan News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए इसे व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सेवा और सुशासन का उदाहरण है पीएम मोदी का 25 साल का सफर

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा बिहार के प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का उदाहरण है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं.

हर जरूरतमंद तक पहुंचने का संकल्प

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि जिले में सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा. पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपना दायित्व मानकर जरूरतमंदों के बीच पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ काम करना चाहिए.

विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ा देश

पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देश को विकास और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है. सेवा संकल्प अभियान उनके सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग के बीच पहुंचकर सेवा कार्यों को और गति देने की अपील की.

कार्यशाला में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यशाला में नन्द प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार बंटी, लालबाबू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, संजय पांडेय, हरेन्द्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह सोनू, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय पासवान, प्रेम मांझी, आभा देवी, सुभाष कुशवाहा एवं विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन