गोपालगंज में सोना खरीद के नाम पर 7.68 लाख की ठगी, पंजाब के दो युवक बने शिकार

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Gopalganj News : गोपालगंज में सोना खरीदने के नाम पर पंजाब के दो युवकों से ₹7.68 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. पहचान छिपाकर सस्ते सोने का झांसा देकर ठगों ने उन्हें ठगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Gopalganj News : गोपालगंज में सोना खरीदने के नाम पर पंजाब के दो युवकों से 7.68 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ितों ने जादोपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहचान छिपाकर सौदा करने बुलाया

पटियाला निवासी मनप्रीत कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुभाष चौबे नामक व्यक्ति से उनकी पहचान हुई थी. उसने सस्ता व अधिक मात्रा में सोना बेचने का झांसा दिया. इसके बाद 20 जुलाई को वह अपने दोस्त मनिंदर सिंह के साथ 7.50 लाख रुपये लेकर गोपालगंज पहुंचे.

नकली सोने की ईंट दिखाकर ठगे

पीड़ितों के अनुसार, अंबेडकर चौक स्थित एक होटल में ठहरने के बाद आरोपितों ने उन्हें रोजगार गांव बुलाया. वहां सोने की ईंट दिखाकर विश्वास में लिया गया. इसके बाद दोनों से मारपीट की गई और उनका मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी, गले की चेन, 18 हजार रुपये नकद तथा 7.50 लाख रुपये लेकर फरार हो गए.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद जादोपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : सीवान में नाती को बचाने पहुंची महिला पर धारदार हथियार से हमला, पति और पुत्र की भी पिटाई



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन