गोपालगंज: मांझा में महावीरी अखाड़ा मेले को लेकर प्रशासन सख्त, नर्तकी और डीजे पर रहेगी रोक

Updated:
विज्ञापन

शांति समिति के बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि एवं अखड़ा समिति के लोग | Prabhat Khabar Network

मांझा में महावीरी अखाड़ा मेले के दौरान धारदार हथियार, डीजे और नर्तकी के प्रदर्शन पर प्रशासन ने पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई।

विज्ञापन

Gopalganj News : महावीरी अखाड़ा मेले के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. रविवार को मांझा थाना परिसर में थानाध्यक्ष निरंजन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें अखाड़ा संचालकों, समिति सदस्यों और स्थानीय लोगों को प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक

थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने स्पष्ट किया कि महावीरी अखाड़े के दौरान किसी भी तरह के धारदार हथियार लेकर चलने या उनके प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने अखाड़ा संचालकों से प्रशासन के सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की.

नर्तकी नचाने और डीजे बजाने पर भी कार्रवाई

प्रशासन ने मेले के दौरान नर्तकी नचाने और डीजे बजाने पर भी रोक लगा दी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि धार्मिक आयोजन के दौरान ऐसी गतिविधियों से विधि-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. इसलिए सभी अखाड़ा संचालक पहले से निर्धारित नियमों का पालन करें.

माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने या शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि महावीरी अखाड़ा मेला धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे से जुड़ा आयोजन है. ऐसे में सभी लोग संयम और जिम्मेदारी के साथ आयोजन में सहयोग करें.

प्रशासन ने आम लोगों से मांगा सहयोग

बैठक में प्रशासन की ओर से आम लोगों से भी मेले के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गयी. बैठक में शांति समिति के सदस्य, विभिन्न अखाड़ों के संचालक, समिति सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे. प्रशासन ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से मेले का आयोजन संपन्न कराने में सहयोग करने को कहा.

शांति समिति के बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि एवं अखड़ा समिति के लोग | Prabhat Khabar Network
शांति समिति के बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि एवं अखड़ा समिति के लोग | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन