लखनऊ में पीएनजी कनेक्शन के लिए तीन महीने में आवेदन जरूरी, जानें पूरा नियम

Updated:
विज्ञापन

पीएनजी गैस कनेक्शन (AI सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: लखनऊ में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) सेवा का दायरा बढ़ रहा है. एलपीजी उपभोक्ताओं को अब तीन महीने के भीतर पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा. रेलवे कॉलोनियों में भी जल्द पीएनजी सुविधा शुरू होने की तैयारी है.

विज्ञापन

UP News: लखनऊ में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) सेवा का दायरा लगातार बढ़ रहा है. जिन क्षेत्रों में पीएनजी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है, वहां एलपीजी उपभोक्ताओं को नोटिस जारी होने के तीन महीने के भीतर पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा. वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे की कॉलोनियों में भी जल्द पीएनजी सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है.

विज्ञापन

तीन महीने में करना होगा आवेदन

गैस वितरण कंपनी के अनुसार, अधिसूचित क्षेत्रों के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को नोटिस मिलने के तीन महीने के भीतर पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा. यह नियम केवल उन्हीं इलाकों में लागू होगा, जहां पीएनजी सेवा उपलब्ध है. जिन उपभोक्ताओं के पास एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा. उपभोक्ता mypngd.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपने नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर से ट्रांसफर वाउचर (TV-PNG) प्राप्त कर सकते हैं.

रेलवे कॉलोनियों में जल्द शुरू होगी पीएनजी सेवा

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल और गेल इंडिया लिमिटेड के बीच रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इसके बाद रेलवे आवासों तक पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा. पीएनजी सेवा शुरू होने के बाद रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों को घरों में पाइप के जरिए गैस की सुविधा मिलेगी.

एलपीजी सिलेंडर से मिलेगी राहत

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि पीएनजी सेवा शुरू होने से कर्मचारियों को सुरक्षित, निर्बाध और पर्यावरण अनुकूल गैस उपलब्ध होगी. इससे एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी और मीटर आधारित पारदर्शी बिलिंग की सुविधा मिलेगी. वहीं, गेल इंडिया के महाप्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि पीएनजी से सिलेंडर की बुकिंग, भंडारण और बार-बार बदलने जैसी परेशानियों से भी उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.

Also Read: राम मंदिर ट्रस्ट में नए सचिव, प्रवक्ता की नियुक्ति; नए CEO के चयन के लिए मांगा समय


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola