राम मंदिर ट्रस्ट में सचिव और प्रवक्ता होंगे नियुक्त, नए CEO के चयन के लिए सर्च कमेटी ने मांगा अतिरिक्त समय

Updated:
विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर (AI सांकेतिक तस्वीर)

अयोध्या राम मंदिर (AI सांकेतिक तस्वीर)

UP News: राम मंदिर ट्रस्ट में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. नौ संतों की समिति धार्मिक व्यवस्था संभालेगी, जबकि सचिव और प्रवक्ता की नियुक्ति को मंजूरी मिल गई है. नए सीईओ के चयन की प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट की प्रशासनिक व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए गए हैं. ट्रस्ट में सचिव और प्रवक्ता नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. वहीं, नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और तीन नए ट्रस्टियों के चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय मांगा है. इसके साथ ही मंदिर के संचालन और धार्मिक व्यवस्थाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर भी सहमति बनी है.

नौ संतों की समिति संभालेगी धार्मिक व्यवस्था

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर में पूजा-पाठ और धार्मिक परंपराओं की निगरानी के लिए नौ संतों की समिति का गठन किया है. समिति की अध्यक्षता ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी करेंगे. इसमें ट्रस्ट के पांच सदस्य और अयोध्या के तीन प्रमुख संतों को शामिल किया गया है. इनमें राजकुमार दास, स्वामी रामानंद दास और स्वामी मिथिलेशनंदिनी शरण भी सदस्य होंगे. समिति का उद्देश्य मंदिर परिसर में धार्मिक परंपराओं और पूजा-पाठ और धार्मिक परंपराओं की निगरानी करेगी.

सचिव और प्रवक्ता होंगे नियुक्त

ट्रस्ट की बैठक में सचिव और प्रवक्ता नियुक्त करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई. ट्रस्ट के अनुसार, सावन झूला मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और बेहतर समन्वय को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. वहीं, सीईओ और नए ट्रस्टियों के चयन की प्रक्रिया जारी है. ट्रस्ट की अगली बैठक 2 सितंबर को प्रस्तावित है.

SIT रिपोर्ट पर चर्चा टली, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

बैठक में चढ़ावे की राशि की गणना में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) की अंतिम रिपोर्ट पर चर्चा नहीं हो सकी, क्योंकि रिपोर्ट अभी ट्रस्ट को नहीं मिली है. इसके अलावा राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और चढ़ावे की गणना प्रणाली की भी समीक्षा की गई. ट्रस्ट ने सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया और कहा कि कैमरों की निगरानी व्यवस्था प्रभावी ढंग से काम कर रही है. साथ ही परिसर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई.

Also Read: 10 रुपये चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola