मुजफ्फरनगर में 10 रुपये चोरी के आरोप के बाद चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षिका पर पिटाई का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: मुजफ्फरनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 चोरी के आरोप में कथित पिटाई के बाद एक 12 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस और बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. गांव पचैंडा कलां स्थित प्राथमिक विद्यालय की कक्षा चार की 12 वर्षीय छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि सहपाठी के 10 रुपये चोरी करने के आरोप में शिक्षिका ने छात्रा की पिटाई की थी, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि बेसिक शिक्षा विभाग ने भी जांच समिति गठित की है.

विज्ञापन

पिटाई के आरोप के बाद उठाया आत्मघाती कदम

जानकारी के अनुसार, झांसी निवासी एक परिवार की 12 वर्षीय बेटी आयुषी गांव पचैंडा कलां प्रथम स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी. परिजनों का आरोप है कि छात्रा ने कक्षा के एक छात्र के बैग से 10 रुपये निकाल लिए थे. शिकायत मिलने पर शिक्षिका ने उसकी पिटाई की. आरोप है कि इस घटना से आहत होकर छात्रा घर पहुंची और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी.

बीएसए ने बनाई दो सदस्यीय जांच समिति

घटना के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है. बुढ़ाना और सदर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी दी गई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना के दिन प्रधानाध्यापिका अलका चौधरी अवकाश पर थीं, जबकि विद्यालय में शिक्षिका सविता और शिक्षक राजीव मौजूद थे. विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है.

पुलिस बोली- सभी पहलुओं की हो रही जांच

थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 10 रुपये चोरी के आरोप में शिक्षिका ने छात्रा की पिटाई की थी, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. वहीं, जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि कुछ दिन पहले परिजनों ने स्वयं स्कूल में शिकायत की थी कि बच्ची घर से भी पैसे ले जाती थी. पुलिस और शिक्षा विभाग सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रहे हैं.

Also Read: गोरखपुर मॉडल: मातृत्व मृत्यु दर घटाई, नई उम्मीद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola