गोपालगंज में गैस रिसाव से लगी आग में युवक गंभीर रूप से झुलसा, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Author Manish Raj|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में इलाजरत घायल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News : गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में गैस रिसाव के कारण लगी आग में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. घरेलू कामकाज के दौरान चूल्हा जलाते समय यह हादसा हुआ. गंभीर हालत में उसे गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के छोटका शाखें गांव में गुरुवार को गैस रिसाव के कारण आग लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय मिथलेश कुमार रजक, पिता बीरेंद्र बैठा, के रूप में हुई है.

विज्ञापन

गैस लीक होने की जानकारी नहीं थी

बताया जाता है कि मिथलेश कुमार रजक सुबह अपने घर में चाय बनाने के लिए रसोई में गए थे. इसी दौरान गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी. जैसे ही उन्होंने चूल्हा जलाने का प्रयास किया, अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते वह उसकी चपेट में आ गए.

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हादसे के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग की अपील

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने गैस सिलेंडर और रसोई गैस का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

Also Read : डीएम ने किया सारण पुस्तकालय का निरीक्षण, बेहतर संचालन और वित्तीय मजबूती के दिए निर्देश



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन