डीएम ने किया सारण पुस्तकालय का निरीक्षण, बेहतर संचालन और वित्तीय मजबूती के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

पदाधिकारीयों के साथ पुस्तकालय का निरीक्षण करते डीएम

Saran News : सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सारण पुस्तकालय का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने ट्रस्ट के अधीन संचालित पुस्तकालय के बेहतर संचालन, वित्तीय मजबूती और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

विज्ञापन

Saran News : सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने डाक बंगला रोड स्थित सारण पुस्तकालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय भवन और पूरे परिसर का गहन निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों, आधारभूत संरचना तथा वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रस्ट के अधीन संचालित है पुस्तकालय

निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि सारण पुस्तकालय एक ट्रस्ट के अधीन संचालित होता है, जिसके अध्यक्ष सदर अनुमंडल पदाधिकारी हैं. ट्रस्ट में जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, एक शिक्षाविद तथा तीन अन्य निजी सदस्य शामिल हैं.

बंदोबस्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने पुस्तकालय के सुव्यवस्थित और दीर्घकालिक संचालन के लिए आवश्यक बंदोबस्ती संबंधी प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुस्तकालय के संचालन को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जाएं.

प्रथम तल पर कोचिंग संस्थान संचालित करने की योजना

पुस्तकालय की वित्तीय स्थिति मजबूत करने और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीएम ने भवन के प्रथम तल पर निर्धारित शुल्क के आधार पर निजी कोचिंग संस्थानों के संचालन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इससे प्राप्त आय का उपयोग पुस्तकालय के बेहतर रखरखाव और संचालन में किया जा सकेगा.

प्री-बिड बैठक आयोजित करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्री-बिड बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इससे इच्छुक निवेदकों के सुझाव और प्रस्तावों पर विचार करते हुए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी.

पुस्तक दान अभियान चलाने की अपील

डीएम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों से पुस्तकालय के लिए पुस्तक दान करने की अपील करने तथा उन्हें इस अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इससे पुस्तकालय का संग्रह समृद्ध होगा और विद्यार्थियों व पाठकों को अधिक से अधिक उपयोगी अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी.

Also Read : विधानसभा में गूंजा बड़हरिया की जर्जर सड़कों का मुद्दा, विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने की निर्माण की मांग



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन