विधानसभा में गूंजा बड़हरिया की जर्जर सड़कों का मुद्दा, विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने की निर्माण की मांग

Author Anand Mishra|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

बड़हरिया विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल (इनसेट में)

Siwan News : सीवान जिले के बड़हरिया के विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने विधानसभा में क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया. उन्होंने बड़हरिया-जामो और परमामोड़ से बहादुरपुर तक की सड़कों की मरम्मत की मांग की. ग्रामीण कार्य मंत्री ने जल्द निर्माण का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

Siwan News : सीवान जिले के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने विधानसभा में क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग और परमामोड़ (बड़हरिया) से बहादुरपुर मेन रोड की बदहाल स्थिति की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए दोनों सड़कों के निर्माण और मरम्मत की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

जलभराव और खराब सड़क से आवागमन हो रहा प्रभावित

विधायक ने कहा कि बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग पर जलभराव और सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है. इस मार्ग पर हाई स्कूल समेत कई शिक्षण संस्थान स्थित हैं, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि एक बार स्कूल जाते समय उनके सामने एक बच्ची सड़क पर गिर गई थी, जिससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई.

परमामोड़-बहादुरपुर सड़क के चौड़ीकरण की भी उठाई मांग

विधायक ने परमामोड़ से बहादुरपुर जाने वाली सड़क की खराब स्थिति का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इसी मार्ग पर एक गैस एजेंसी संचालित होती है. सड़क की बदहाली के कारण गैस सिलेंडर लेकर आने-जाने वाले लोगों को आए दिन दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है और कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो जाते हैं.

ग्रामीण कार्य मंत्री ने दिया निर्माण का आश्वासन

विधायक की मांग पर ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने सदन को आश्वस्त किया कि दोनों सड़कों का निर्माण और आवश्यक मरम्मत कार्य चालू वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा. मंत्री के इस आश्वासन के बाद क्षेत्र के लोगों में लंबे समय से लंबित सड़क समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है.

स्थानीय लोगों ने विधायक का जताया आभार

विधानसभा में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाए जाने पर स्थानीय लोगों ने विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया. लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी.

Also Read : छपरा में सातवीं की छात्रा को शिक्षक ने भेजे अश्लील संदेश, पुलिस ने किया गिरफ्तार



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन