सीवान: बसंतपुर में स्मैक की 9 पुड़िया के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओवरब्रिज के पास पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

बसंतपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर खोड़ीपाकर से 5.47 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन

Siwan News : बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्मैक की नौ पुड़िया के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शनिवार की शाम खोड़ीपाकर में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के मलमलिया निवासी भरत सिंह (50) के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्मैक बेचने की मिली थी गुप्त सूचना

एएसआई कुमार कुणाल ने पुलिस टीम के साथ शनिवार की शाम बसंतपुर बाजार में संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि खोड़ीपाकर से होकर गुजरने वाली नवनिर्मित पथ पर रामजानकी के अर्धनिर्मित ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति स्मैक जैसे पदार्थ की बिक्री कर रहा है. सूचना वरीय अधिकारियों को देने के बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई.

पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी

पुलिस टीम जैसे ही खोड़ीपाकर पहुंची, एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली गयी, जिसमें सफेद कागज में रखी नौ पुड़िया बरामद हुई.

5.47 ग्राम स्मैक बरामद

पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 5 ग्राम 47 मिलीग्राम यानी 5.47 ग्राम पाया गया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. मामले में एएसआई कुमार कुणाल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

थानाध्यक्ष अमित कुमार राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार भरत सिंह को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन