छपरा में बाढ़ का संकट गहराया, 109 गांव डूबे; 2.34 लाख आबादी प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

छपरा में नदियों का जलस्तर बढ़ने और बांध टूटने से 109 गांव जलमग्न हो गए हैं। 2.34 लाख की आबादी प्रभावित है, प्रशासन राहत कार्य में जुटा है।

विज्ञापन

Saran Flood Update : जिले में नदियों के जलस्तर में रविवार को थोड़ी कमी दर्ज की गयी, लेकिन बांध टूटने की नई घटनाओं ने बाढ़ की चिंता बढ़ा दी है. माही और दहा नदी के बांध टूटने से कई गांवों में पानी फैल गया है. प्रशासन ने बांधों की मरम्मत और राहत कार्यों में पूरी ताकत झोंक दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

माही नदी का बांध टूटने से कई पंचायतों में घुसा पानी

दरियापुर प्रखंड की मुजौना पंचायत के सेमरहिया के पास माही नदी का बांध टूट गया. इससे आसपास के गांवों में पानी भर गया. दिघवारा और दरियापुर क्षेत्र में भी माही नदी का बांध टूटने से त्रिलोकचक, करैया और बरुआ पंचायत के कई इलाकों में स्थिति गंभीर हो गयी है.

10 फीट बांध बहा, मठिया गांव में बढ़ी परेशानी

दरियापुर की सुतिहार पंचायत के मठिया गांव में नदी का करीब 10 फीट बांध बह गया है. बांध टूटने के बाद पानी तेजी से आसपास के इलाकों में फैलने लगा. प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मत में जुटी हैं.

दहा नदी के पानी से 200 घर प्रभावित

दहा नदी का बांध टूटने से करीब 200 घरों में पानी घुस गया है. इसके साथ ही सैकड़ों बीघा में लगी फसल भी डूब गयी है. ग्रामीणों के सामने घरों के साथ-साथ खेतों और पशुधन को बचाने की चुनौती बनी हुई है.

35 पंचायतों के 109 गांव बाढ़ की चपेट में

प्रशासन के अनुसार जिले के सात प्रखंडों की 35 पंचायतों के 109 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. इन इलाकों की कुल 2,33,511 आबादी बाढ़ से प्रभावित बतायी गयी है. अब तक 1,206 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निष्क्रमित किया गया है.

अब तक बाढ़ से कोई जनहानि नहीं

प्रशासन के अनुसार जिले में अब तक बाढ़ से किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है. वहीं, बांध टूटने वाले स्थानों पर मरम्मत कार्य तेज कर दिया गया है. प्रशासन की टीमें प्रभावित इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन