सारण में कोर्ट के आदेश पर दखल-दहनी, पैतृक घर का हिस्सा कब्जामुक्त कर दिलाया गया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान दंडाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात | Prabhat Khabar Network

मढ़ौरा के तेजपुरवा गांव में प्रशासन ने अदालत के आदेश पर राजेश्वर प्रसाद यादव को उनके पैतृक घर का कब्जा दिलाया। शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई यह कार्रवाई।

विज्ञापन

Saran News : मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव में रविवार को न्यायालय के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने दखल-दहनी की कार्रवाई करायी. अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सौरभ के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पैतृक संपत्ति के विवादित हिस्से को अवैध कब्जे से मुक्त कर संबंधित पक्ष को न्यायालय के आदेश के अनुसार कब्जा दिलाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोर्ट के फैसले के बाद प्रशासन ने करायी दखल-दहनी

तेजपुरवा गांव निवासी राजेश्वर प्रसाद यादव को उनके पैतृक घर के हिस्से से वंचित कर दिया गया था. अपने हिस्से को लेकर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था. कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया. इसी आदेश के अनुपालन को लेकर रविवार को प्रशासनिक और पुलिस टीम गांव पहुंची.

भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंची टीम

अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सौरभ के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने न्यायालय के आदेश के अनुसार विवादित पैतृक घर के हिस्से को कब्जे से मुक्त कराया और राजेश्वर प्रसाद यादव को विधिवत दखल-दहनी दिलायी.

मुक्त कराये गये हिस्से पर लगाया गया ताला

प्रशासन ने कार्रवाई के बाद मुक्त कराये गये हिस्से पर ताला लगाकर अपना नियंत्रण सुरक्षित कर लिया. पूरी प्रक्रिया के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और कार्रवाई को देखते रहे.

पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई कार्रवाई

भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच दखल-दहनी की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आयी. न्यायालय के आदेश के अनुपालन के बाद लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद के निपटारे की दिशा में प्रशासनिक कार्रवाई पूरी की गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन