सारण में भाजपा का झंडा बुलंद करने वाले मधुसूदन सिंह की याद में बना कला मंच, सांसद सिग्रीवाल ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते महाराजगंज सांसद सिग्रीवाल | Prabhat Khabar Network

महाराजगंज में भाजपा नेता स्व. मधुसूदन सिंह की स्मृति में बने कला मंच का सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने उद्घाटन किया। समर्थकों ने प्रतिमा लगाने की मांग की।

विज्ञापन

Saran News : महाराजगंज की सियासत में भाजपा का झंडा बुलंद करने वाले स्व. मधुसूदन सिंह की स्मृतियां अब नूर नगर में बने कला मंच के रूप में जीवंत रहेंगी. प्रखंड क्षेत्र के नूर नगर गांव में स्व. मधुसूदन सिंह की स्मृति में निर्मित कला मंच का उद्घाटन महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया. उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों और समर्थकों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी.

आपके शहर में

विज्ञापन

भाजपा संगठन को मजबूत करने में योगदान को किया याद

समारोह में वक्ताओं ने स्व. मधुसूदन सिंह के राजनीतिक संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण और सामाजिक योगदान को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि महाराजगंज क्षेत्र में भाजपा के संगठन को मजबूत करने और पार्टी का झंडा बुलंद करने में स्व. सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही. अपने संघर्ष और सक्रिय राजनीतिक सक्रियता के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र में भाजपा को मजबूती देने का काम किया.

‘मूर्ति लगे, यादें रहें जिंदा’ की उठी मांग

समारोह के दौरान स्व. मधुसूदन सिंह की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए नूर नगर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग जोरदार तरीके से उठी. वक्ताओं ने कहा कि प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, समर्पण और योगदान से परिचित कराने का काम करेगी. समारोह में मौजूद लोगों ने भी इस मांग का समर्थन किया.

कला मंच से स्थानीय कलाकारों को मिलेगा अवसर

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने स्व. मधुसूदन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके नाम पर बनाया गया कला मंच गांव की प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. इस मंच के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. साथ ही कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में भी इसकी अहम भूमिका होगी.

आदमकद प्रतिमा को बताया सच्ची श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान लोगों में स्व. मधुसूदन सिंह के प्रति सम्मान और भावनाएं साफ नजर आयीं. ग्रामीणों ने कहा कि कला मंच के निर्माण के बाद अब उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित होना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. लोगों ने प्रतिमा निर्माण की मांग को जल्द पूरा कराने की बात कही.

कई लोगों ने कार्यक्रम को किया संबोधित

कार्यक्रम को पूर्व जिला पार्षद सह स्व. मधुसूदन सिंह की पत्नी आशा देवी, बंशीधर तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्वी उमेश तिवारी, मधुसूदन बाबा, पूर्व मुखिया कन्हैया सिंह तूफानी, युवा नेता कुंदन सिंह, जदयू नेता भोला सिंह, प्रभुनाथ सिंह, अनिल सिंह, निलेश सिंह, प्राचार्य दिलीप सिंह, कवि नागेंद्र गिरी, मुखिया नागेंद्र मांझी समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया.

अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते महाराजगंज सांसद सिग्रीवाल | Prabhat Khabar Network
अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते महाराजगंज सांसद सिग्रीवाल | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन