आवास योजना में भ्रष्टाचार के खेल का पर्दाफाश, बशीरहाट नगरपालिका के तृणमूल पार्षद गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Basirhat Tmc Councillor Arrest West Bengal News Today

Basirhat TMC Councillor Arrest: बशीरहाट नगरपालिका के वार्ड 21 के पार्षद गोपाल दास को आवास योजना में धांधली और भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घर दिलाने के नाम पर वसूली और विकास कार्यों में हेराफेरी की जांच शुरू. जानें कैसे हुई गिरफ्तारी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Basirhat TMC Councillor Arrest: पश्चिम बंगाल में आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है. शनिवार को एक तृणमूल कांग्रेस नेता को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया है कि उसने बशीरहाट नगरपालिका के 21 नंबर वार्ड के पार्षद गोपाल दास को गिरफ्तार किया है.

घर दिलाने का वादा कर वसूली मोटी रकम

गोपाल दास पर आरोप है कि आवास योजना में उन्होंने भ्रष्टाचार किया है. घर दिलाने का वादा कर लाभार्थियों से मोटी रकम ली. इसके साथ ही विकास कार्यों में धांधली के भी उन पर आरोप हैं. वार्ड के विकास कार्यों में भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं.

Basirhat TMC Councillor Arrest: 2 दिन पहले ही हुआ था घेराव

भ्रष्टाचार से परेशान इलाके के लोगों ने 2 दिन पहले ही गोपाल दास के घर जाकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया था. जनता ने उनकी गिरफ्तारी की मांग उठायी थी. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बशीरहाट थाने की पुलिस ने रात में छापेमारी कर पार्षद को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सत्ता परिवर्तन के बाद एक्शन में पुलिस

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही पुलिस प्रशासन का एक्शन जारी है. अपराध हो अथवा भ्रष्टाचार, किसी भी मामले में कोई कोताही नहीं बरती जा रही. पुलिस लगातार एक्शन मोड में दिख रही है. इससे पहले भी आवास योजना में धांधली के मामलों में विभिन्न जिलों में तृणमूल के कई नेता और पार्षदों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें

नदिया में तिरपाल समेत अन्य राहत सामग्री जब्त, नवद्वीप नगरपालिका के चेयरमैन गिरफ्तार, जनता ने जूते-बोतल से किया हमला

बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप रॉय के घर के पास मिला कंबल-तिरपाल का जखीरा, भाजपा ने पकड़ी मैटाडोर, लगे चोर-चोर के नारे

अभिषेक बनर्जी के ‘शांतिनिकेतन’ पर फिर CID की दस्तक, बंद मिला दरवाजा, जाली हस्ताक्षर मामले में बढ़ा सस्पेंस

बंगाल में फिर मिला ‘नोटों का पहाड़’, टीएमसी चेयरमैन की गिरफ्तारी के बाद बोरियों में भरा कैश बरामद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola