नदिया में तिरपाल समेत अन्य राहत सामग्री जब्त, नवद्वीप नगरपालिका के चेयरमैन गिरफ्तार, जनता ने जूते-बोतल से किया हमला

Wb Relief Material Scam Nabadwip Nadia Tmc West Bengal News Today
WB Relief Material Scam: नदिया के नवद्वीप नगरपालिका चेयरमैन विमान कृष्ण साहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद हुई है. भाजपा का आरोप है कि मिठाई के डिब्बों में पैसे छिपाये गये थे. जानें क्या हुआ, जब पुलिस उन्हें ले जाने लगी.
खास बातें
कोलकाता से मनोरंजन सिंह
WB Relief Material Scam: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के भ्रष्टाचार के मामले सामने आने लगे हैं. किसी के पास से बड़े पैमाने पर सरकारी राहत सामग्री बरामद हो रही है, तो किसी के पास से कटमनी की मोटी रकम. नदिया जिले के नवद्वीप नगरपालिका के चेयरमैन विमान कृष्ण साहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके घर के बगल वाले बड़ालघाट स्पोर्टिंग क्लब से पुलिस ने भारी मात्रा में तिरपाल समेत अन्य राहत सामग्री बरामद की है.
देर रात हुई छापेमारी, सुबह गिरफ्तारी
शुक्रवार देर रात बड़ालघाट स्पोर्टिंग क्लब में छापेमारी की गयी थी. शनिवार तड़के सुबह 3 बजे टीएमसी नेता विमान कृष्ण साहा को गिरफ्तार कर लिया गया. शुक्रवार देर रात पुलिस और केंद्रीय बल ने उक्त क्लब में छापेमारी कर तिरपाल और अन्य राहत सामग्री बरामद की. क्लब में साड़ियों का जखीरा भी मिला.
लगे चोर-चोर के नारे, जूते और बोतल से हमला
साहा को गिरफ्तार कर थाना ले जाते समय ही लोगों ने उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाये. लोगों ने जूते-बोतल से उन पर हमला करने की कोशिश की. जैसे ही विमान कृष्ण को पुलिस थाने ले जाने लगी, तृणमूल नेता के खिलाफ स्थानीय इलाके के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साये लोगों ने उन पर जूते और पानी की बोतलें फेंकीं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भाजपा का आरोप : मिठाई के डिब्बे में पैसा शिफ्ट
भाजपा ने आरोप लगाया कि गुरुवार शाम से ही विमान कृष्ण के घर से मिठाई के पैकेट में भरकर पैसे हटाये जा रहे थे. भाजपा नेताओं ने ही पुलिस को क्लब में राहत सामग्री छिपाकर रखे जाने की खबर दी थी.
इसे भी पढ़ें : बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप रॉय के घर के पास मिला कंबल-तिरपाल का जखीरा, भाजपा ने पकड़ी मैटाडोर, लगे चोर-चोर के नारे
WB Relief Material Scam: पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि क्लब में राहत सामग्री के इतने सामान क्यों जमा करके रखे गये थे, किसके कहने पर रखा गया, लोगों के बीच इसका वितरण क्यों नहीं किया गया, इन सवालों के जवाब मांगे जा रहे हैं. चेयरमैन के फ्लैट के बगल में ही क्लब है. क्लब के पदाधिकारियों से उनका क्या कनेक्शन है, इन सबकी जांच चल रही है. विमान कृष्ण से मैराथन पूछताछ हो रही है.
इसे भी पढ़ें
जूट के खेत ‘उगलने’ लगी नोटों से भरी बोरियां, टीएमसी नेता के फार्महाउस से मिले 2.24 करोड़ रुपए
बंगाल में फिर मिला ‘नोटों का पहाड़’, टीएमसी चेयरमैन की गिरफ्तारी के बाद बोरियों में भरा कैश बरामद
तृणमूल कांग्रेस के नेता और व्यवसायी के सामने नोटों के ढेर का Video वायरल, क्या है सच?
2000 व 500 के नोटों का पहाड़, ममता बनर्जी के इस मंत्री की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर मिले 20 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










