गोपालगंज में हम पार्टी का “गरीब चौपाल यात्रा” कार्यक्रम, मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया संबोधन

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 30 May 2026 7:33 PM

विज्ञापन

लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन एवं प्रदेश अध्यक्ष

Gopalganj News : हम पार्टी का लक्ष्य—बिहार में नया राजनीतिक विकल्प तैयार करना: डॉ. अनिल कुमार

विज्ञापन

Gopalganj News (मनीष राज) : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) गोपालगंज की ओर से शहर के रॉयल पैलेस सभागार में शनिवार को गरीब चौपाल यात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज सिंह राणा ने की तथा संचालन प्रो. संतोष कुमार सिंह ने किया. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी और अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ मंत्री का भव्य स्वागत किया. सभा को संबोधित करते हुए डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि एनडीए सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है और बिहार का चौमुखी विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि गरीब चौपाल यात्रा का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े दलितों, वंचितों और गरीबों की समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके उनका अधिकार दिलाना है.

हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हम पार्टी ने बढ़ाया संगठन विस्तार अभियान

उन्होंने कहा कि हम पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत कर बिहार में नया राजनीतिक विकल्प बनाया जाएगा.प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हर गरीब के दरवाजे तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करनी होगी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 200 क्रियाशील सदस्य बनाए जाएंगे तथा जिले में 30 हजार लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. सभा को कई नेताओं ने संबोधित किया.राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रविंद्र सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संजय सिसोदिया ,किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, सुमन सिंह, जिला प्रधान महासचिव रितेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पासवान ,युवा नेता अंगेश गौरव ,विनोद राम, श्याम घुल प्रसाद,रितिक साहू, शिव शंकर ठाकुर ,राजू कुमार राम, राजेश मुसहर, जीवन मुसहर, कृष्णा कुशवाहा ,राजू शाही, सत्यम सिंह, डॉक्टर सागर कुमार गुप्ता ,पुनीत सिंह, विनय सिंह ,ओम प्रकाश सिंह ,सत्येंद्र सिंह, टुनटुन सिंह ,स्वामीनाथ सिंह, शिक्षक नेता विद्यासागर सिंह, हेमंत महतो ,अतुल मिश्रा ,कुंदन त्रिपाठी ,दीपक तिवारी,सोनू जायसवाल, धीरज कांत राम ,बीरबल माझी ,राजदीप कुमार, तारेश श्रीवास्तव, आदर्श सिंह प्रिंस, पप्पू चौहान, संजय मद्धेशिया ,शुभम गुप्ता,राजू प्रजापति ,अशोक श्रीवास्तव, रोशन यादव, डॉक्टर सनी कुशवाहा , राजेश्वर पांडे, विनय पर्वत , शर्मा पर्वत, पंकज श्रीवास्तव, छान छान बाबा,गुलशन कुमार, चंद्रशेखर राम, रंजन कुमार राम, सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read : सीवान: सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन