गोरौल में जनगणना के दौरान मकानों और परिवारों की विस्तृत गिनती जारी

अंचल कार्यालय, गोरौल की तस्वीर
Hajipur News : गोरौल में जनगणना प्रक्रिया के बीच सुविधाओं की वास्तविक स्थिति उजागर
Hajipur News (सुधीर कुमार झा) : गोरौल प्रखंड में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकानो की सूचीकरण का कार्य 2 मई से प्रारंभ होकर 31मई को समाप्त हो रहा है. पहली बार डिजिटल मोड में हो रहे जनगणना को लेकर पूरे प्रखंड में 249 एच एल बी बनाया गया है इन 249 एच एल बी में 242 प्रगणक और 41 पर्यवेक्षकों ने एक-एक दरवाजे पर जाकर एच एल ओ एप के माध्यम से मकानो का सूचीकरण किया. इस दौरान भवनो की गिनती, मकानो की गिनती, परिवारों की संख्या सहित कुल 34 प्रश्नों पर प्रगणों ने परिवारों के मुखिया से प्रश्न पूछ कर सही-सही डाटा अपलोड करने का प्रयास किया. प्रगणकों के द्वारा सही-सही डाटा अपलोड किए जाने के कारण गोरौल प्रखंड के चार्ज अधिकारी सहित सभी कर्मियों और जनगणना में लगे अन्य अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई. क्योंकि अधिकांश महादलित और दलित टोलो में परिवारों के पास शौचालय उपलब्ध नहीं है.
कई टोलों में शौचालय का अभाव
इन टोलो के लोग आज भी खुले में शौच करने को मजबूर हैं. जबकि प्रखंड काफी पहले ही खुले में शौच से मुक्त का प्रमाण पत्र पा चुका है. यानी गोरौल प्रखंड का सब गांव मोहल्ला ओडीएफ हो चुका है. ऐसी स्थिति में प्रगणकों का सर्वे ने विभाग का पोल खोल दिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी गोरौल सुजीत कुमार सह चार्ज अधिकारी ने आनन फानन में सभी प्रगणको और पर्यवेक्षकों का ऑनलाइन बैठक करके शौचालय की स्थिति को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. हालांकि कई प्रगणकों ने अपनी बात रखी और कहा कि जहां शौचालय नहीं है वहां शौचालय दिखाना गलत हो जाएगा, लेकिन अधिकारी के दबाव के कारण प्रगणकों को गलत जानकारी अपलोड करना पड़ा. इसकी जानकारी कई प्रगणकों ने नाम नही छापने के शर्त पर बताया कि दलित महादलित टोले में शौचालय न के बराबर है.
Also Read : सीवान: सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










