हाजीपुर: शोक संतप्त परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, दी सांत्वना

Updated:
विज्ञापन
फोटो- 71- पूर्व लोक अभियोजक एवं परिजनों से मिलते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान | Prabhat Khabar Network

पूर्व लोक अभियोजक एवं परिजनों से मिलते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान | Prabhat Khabar Network

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाजीपुर पहुंचकर पूर्व लोक अभियोजक वीरेन्द्र नारायण सिंह के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की. उन्होंने दिवंगत ऊषा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी.

विज्ञापन

Hajipur News : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार को शहर के किला सीढ़ी घाट स्थित वरीय अधिवक्ता एवं पूर्व लोक अभियोजक वीरेन्द्र नारायण सिंह के आवास पहुंचे. उन्होंने पूर्व लोक अभियोजक की धर्मपत्नी स्वर्गीय ऊषा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी.

पुरानी यादें कीं साझा

चिराग पासवान ने अधिवक्ता वीरेन्द्र नारायण सिंह से मुलाकात के दौरान अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि वह अपने पिता के साथ कई बार उनके घर आ चुके हैं और यहां भोजन करने का भी अवसर मिला था. उन्होंने स्वर्गीय ऊषा सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

परिजनों को बंधाया ढांढस

केंद्रीय मंत्री ने दिवंगत के पुत्र विकास कुमार उर्फ लाल सिंह, विशाल कुमार उर्फ मुन्ना सिंह सहित सभी परिजनों से मुलाकात कर इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने की अपील की.

कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान, विधान परिषद सदस्य अशरफ अंसारी, विधायक अमित कुमार रानू, लोजपा अध्यक्ष संजीव सिंह, लोजपा नेता अवधेश सिंह, कामेश्वर सिंह, व्यवसायी कृष्ण कुमार बूबना, जिला परिषद सदस्य मनीष शुक्ला, सरपंच बिनोद सिंह, मुखिया सुनील सिंह, पूर्व जिला पार्षद रंजीत सिंह, लोजपा नेता राजकुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने भी दी श्रद्धांजलि

इससे पहले पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह भी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने स्वर्गीय ऊषा सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों को हिम्मत और धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया.


विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन