वैशाली: विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

अग्नि सुरक्षा की जानकारी देते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

महनार के विद्यालयों में अग्निशमन विभाग ने छात्रों को आग से बचाव और सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी दी। मॉक ड्रिल के जरिए दी गई महत्वपूर्ण सावधानियां।

विज्ञापन

महनार में अग्निशमन विभाग की ओर से सोमवार को प्राथमिक विद्यालय समेत कई विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष यादव के नेतृत्व में टीम ने छात्र-छात्राएं को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक बचाव और अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी. इस दौरान मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया. पदाधिकारियों ने कहा कि थोड़ी-सी सतर्कता और सूझबूझ से आग से होने वाले बड़े नुकसान को रोका जा सकता है. उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देने की अपील की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन