Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: रॉयल एनफील्ड की कौन सी बाइक है ज्यादा दमदार? जानें पूरा फर्क

Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650 (Photo: AI Generated)
Royal Enfield की Bullet 650 और Classic 650 में असल फर्क मैकेनिकल नहीं बल्कि स्टाइल और पोजिशनिंग का है. दोनों में एक जैसा इंजन और परफॉर्मेंस मिलती है, लेकिन एक सादगी पसंद राइडर्स के लिए है तो दूसरी प्रीमियम फील चाहने वालों के लिए.
Royal Enfield Bullet 650 के आने के बाद अब खरीदारों के सामने एक नया कन्फ्यूजन खड़ा हो गया है. यह बाइक इंजन, वजन और कई टेक्निकल चीजों में Classic 650 जैसी ही है, लेकिन दोनों का टारगेट अलग-अलग राइडर्स हैं. Bullet 650 ज्यादा सिंपल और क्लासिक लुक चाहने वालों के लिए है, जबकि Classic 650 थोड़ी ज्यादा प्रीमियम और रिच डिजाइन फील देती है. आइए जरा डिटेल में समझते हैं दोनों में क्या फर्क देखने को मिलता है.
Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: कीमत
Royal Enfield ने Bullet 650 और Classic 650 को लगभग एक ही प्राइस रेंज में रखा है. Bullet 650 की कीमत करीब 3.65 लाख रुपये है, जबकि Classic 650 की शुरुआती कीमत भी 3.65 लाख रुपये से लेकर 3.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: पावरट्रेन
इंजन की बात करें तो दोनों बाइक्स में एक जैसा 647.95cc का parallel-twin इंजन मिलता है, जो करीब 34.6 kW पावर और 52.3 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसका मतलब है कि दोनों ही बाइक्स स्मूद पावर डिलीवरी और लो-एंड पर अच्छी परफॉर्मेंस देती हैं.
Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: साइज और डायमेंशन
साइज और राइडिंग कम्फर्ट के मामले में भी दोनों लगभग एक जैसे हैं. दोनों में 800 mm सीट हाइट और 154 mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, साथ ही 243 kg का कर्ब वेट भी सेम है. यानी राइडिंग एक्सपीरियंस में भी ज्यादा फर्क महसूस नहीं होगा, फर्क सिर्फ डिजाइन और स्टाइलिंग का रह जाता है.
यह भी पढ़ें: भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती हैं Royal Enfield की बाइक्स, जानिए 6 बड़ी वजहें
Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: हार्डवेयर और फीचर्स
इंजन और चेसिस ही नहीं, इन दोनों बाइक्स में और भी कई चीजें काफी मिलती-जुलती हैं. फ्रंट और रियर सस्पेंशन ट्रैवल भी एक जैसा ही रखा गया है, यानी राइड क्वालिटी में कोई बड़ा फर्क नहीं मिलता. ब्रेकिंग सिस्टम और टायर स्पेसिफिकेशन भी लगभग समान हैं, जिससे दोनों का रोड पर परफॉर्मेंस काफी हद तक एक जैसा रहता है.
दोनों मॉडल्स में डुअल-चैनल ABS दिया गया है. साथ ही, LED हेडलैंप और LED टेललैंप जैसे मॉडर्न फीचर्स भी दोनों में मिलते हैं. सीधी बात करें तो फीचर्स के मामले में दोनों बाइक्स लगभग बराबर हैं, फर्क ज्यादातर सिर्फ लुक्स और डिजाइन में ही नजर आता है.
Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: कलर्स
Bullet 650 अभी Battleship Blue और Cannon Black जैसे क्लासिक कलर ऑप्शन में मिलती है. वहीं दूसरी तरफ Royal Enfield की Classic 650 रेंज में ज्यादा वैरायटी देखने को मिलती है. इसमें Vallam Red, Bruntingthorpe Blue, Teal और Black Chrome जैसे आकर्षक रंग मिलते हैं. इतना ही नहीं, कंपनी ने इसमें 125th Anniversary Edition भी शामिल किया है, जिसकी कीमत 3.90 लाख रुपये तक जाती है.
यह भी पढ़ें: RE Continental GT 650 का ऐसा रूप आपने पहले नहीं देखा होगा, Mean Green ने बनाई साइबरपंक स्टाइल मास्टरपीस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










