दुर्गापुर कोर्ट में जूता कांड! टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष राजीव घोष की पेशी पर भारी बवाल, रणक्षेत्र बना परिसर, देखें Video

Published by : Mithilesh Jha Updated At : 28 May 2026 6:01 PM

विज्ञापन
दुर्गापुर कोर्ट में पेशी के लिए टीएमसी नेता राजीव घोष को ले जाती पुलिस की टीम. फोटो : प्रभात खबर

Durgapur Court Political Tension: दुर्गापुर सब-डिवीजन कोर्ट में टीएमसी ब्लॉक प्रेसिडेंट राजीव घोष की पेशी के दौरान बीजेपी समर्थकों ने जूते दिखाए और भारी नारेबाजी की. मारपीट, बमबाजी और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नेता के खिलाफ जनता का गुस्सा फूटा. जानें कोर्ट में क्या हुआ.

विज्ञापन

दुर्गापुर से निमाई दास की रिपोर्ट

Durgapur Court Political Tension: पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर दुर्गापुर का सब-डिवीजनल कोर्ट परिसर गुरुवार को उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के ब्लॉक अध्यक्ष राजीव घोष को पुलिस पेशी के लिए लेकर पहुंची. कोर्ट गेट पर पहले से मौजूद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राजीव घोष को देखते ही अपना आक्रोश व्यक्त करना शुरू कर दिया.

सुरक्षा के लिए बुलानी पड़ी सेंट्रल फोर्स

गुस्साये प्रदर्शनकारियों ने न केवल ‘चोर-चोर’ के नारे लगाये, बल्कि राजीव घोष की तरफ जूते दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गयी कि पुलिस को भीड़ को संभालने में पसीने छूट गये. सुरक्षा के लिहाज से सेंट्रल फोर्स की अतिरिक्त टुकड़ी को वहां तैनात करना पड़ा.

राजीव घोष पर आरोपों की है लंबी फेहरिस्त

राजीव घोष की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश के पीछे भ्रष्टाचार और आतंक के गंभीर आरोप बताये जा रहे हैं. बीजेपी का आरोप है कि राजीव घोष लंबे समय से दुर्गापुर और आसपास के इलाकों में मारपीट, बमबाजी और राजनीतिक जुल्म के पर्याय बने हुए थे.

इसे भी पढ़ें : दुर्गापुर में ‘जय श्रीराम’ बनाम ‘जय बांग्ला’ के नारों पर संग्राम, भाजपा के रोड शो में भिड़े बीजेपी-टीएमसी समर्थक

जबरन वसूली और भ्रष्टाचार

स्थानीय कारोबारियों और आम लोगों से जबरन वसूली और सिंडिकेट चलाने के आरोपों ने उनकी छवि को धूमिल किया है. जिला बीजेपी प्रवक्ता सुमंत मंडल ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि राजीव ने भ्रष्टाचार के जरिये करोड़ों की संपत्ति बनायी और सत्ता के रसूख का इस्तेमाल कर आम जनता को डराया-धमकाया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोर्ट परिसर में चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

जैसे ही पुलिस की गाड़ी कोर्ट परिसर में दाखिल हुई, प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स की ओर दौड़ पड़े. हाथों में पार्टी का झंडा और पैर से निकाले हुए जूते लेकर प्रदर्शनकारी राजीव घोष के खिलाफ चिल्ला रहे थे. उनका कहना था कि ‘जनता का पैसा लूटने वालों की जगह जेल में’ है.

सुरक्षा का कड़ा घेरा, मची अफरा-तफरी

हालात बिगड़ता देख राज्य पुलिस के साथ तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों (Central Forces) ने तुरंत मोर्चा संभाला. राजीव घोष को सुरक्षित कोर्ट रूम तक ले जाने के लिए पुलिस को मानव शृंखला (Human Chain) बनानी पड़ी. अचानक हुए इस हंगामे के कारण कोर्ट परिसर में मौजूद आम लोग और वकील भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आये.

इसे भी पढ़ें : बंगाल: दुर्गापुर के सेन मार्केट में लाठीचार्ज, व्यवसायी समिति पर कब्जे के लिए दो गुटों में मारपीट

Durgapur Court Political Tension: बीजेपी का हमला- यह तो बस शुरुआत है

बीजेपी नेता सुमंत मंडल ने कहा कि राजीव घोष की गिरफ्तारी जनता की जीत है. उन्होंने दावा किया कि दुर्गापुर की जनता अब चुप नहीं बैठने वाली है. भ्रष्टाचार में लिप्त हर नेता को इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ेगा. दूसरी ओर, टीएमसी के स्थानीय नेतृत्व ने इस घटना को बीजेपी की ‘ओछी राजनीति’ करार दिया है. पार्टी ने कहा है कि कानून निष्पक्ष जांच करेगा.

इसे भी पढ़ें

बंगाल के दुर्गापुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अगलगी, एएसपी शाखा के कैबिनेट और वॉल्ट सुरक्षित

यूपी-बिहार नहीं ये बंगाल है, यहां बुलडोजर नहीं चलेगा, दुर्गापुर में भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola