बंगाल: दुर्गापुर के सेन मार्केट में लाठीचार्ज, व्यवसायी समिति पर कब्जे के लिए दो गुटों में मारपीट

Published by : Ashish Jha Updated At : 24 May 2026 2:25 PM

विज्ञापन

दुर्गापुर सेन मार्केट

Bengal News : दुर्गापुर के सेन मार्केट में व्यवसायी समिति पर कब्जे को लेकर रविवार को जबरदस्त तनाव फैल गया. स्थिति इतनी बिगड़ गयी कि पुलिस व केंद्रीय बल को लाठीचार्ज करना पड़ा. घटना के बाद पूरे बाजार इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, इस विवाद ने भाजपा के भीतर ‘नये बनाम पुराने’ कार्यकर्ताओं की बहस को भी हवा दे दी है.

विज्ञापन

Bengal News : कोलकाता/आसनसोल. व्यवसायी समिति के सदस्यों का आरोप है कि भाजपा समर्थक बताकर कुछ लोग अचानक समिति कार्यालय पहुंच गये और कब्जे की कोशिश करने लगे. विरोध करने पर व्यवसायी समिति के पदाधिकारियों और कारोबारियों के साथ मारपीट की गयी. इस दौरान समिति के महासचिव सागर साहा पर भी हमला किये जाने का आरोप है. घटना के बाद मौके पर कोकओवन थाने की पुलिस और केंद्रीय बल पहुंचा.

सेन मार्केट अनिश्चितकाल के लिए बंद

मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने और हालात संभालने के लिए केंद्रीय बल को लाठीचार्ज करना पड़ा. इसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. घटना से नाराज व्यवसायी समिति ने माइकिंग कर ऐलान किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक दुर्गापुर का सेन मार्केट अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा. इससे बाजार के हजारों छोटे-बड़े व्यापारियों के सामने संकट खड़ा हो गया है.

व्यवसायी समिति कोई राजनीतिक संगठन नहीं

व्यवसायी समिति के महासचिव सागर साहा ने मीडिया के समक्ष कहा, “हमने भाजपा को वोट देकर सत्ता में लाया. अब अगर भाजपा के नाम पर ही हम पर दबाव बनाया जायेगा और हमला होगा, तो आम व्यवसायी खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेंगे? बाजार व्यवसायी समिति कोई राजनीतिक संगठन नहीं है. यहां सभी दलों के लोग हैं. फिर इस तरह का हमला क्यों हुआ?” इधर, भाजपा नेतृत्व शुरू से ही कार्यकर्ताओं को संयम बरतने का संदेश देता रहा है. राज्य अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने साफ कहा है कि भाजपा सरकार में ‘दादागिरी’ नहीं, बल्कि कानून का शासन चलेगा.

50 भाजपा कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस

हाल ही में वोट बाद हिंसा के आरोप में 50 भाजपा कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था. हालांकि, दुर्गापुर पश्चिम से भाजपा विधायक लक्ष्मण घोड़ुई ने घटना को लेकर अलग ही दावा किया. उन्होंने कहा, “इस तरह की घटना किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कुछ तृणमूल समर्थक रातोंरात भाजपा में शामिल होकर पार्टी का नाम खराब करने और इलाके में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. मैंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने को कहा है.”

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विधायक ने यह भी कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन बाजार बंद रहने से आम व्यापारियों को नुकसान होगा. इसलिए व्यवसायी समिति से बाजार खोलने की भी अपील की जायेगी. घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे हैं कि क्या सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा में तेजी से हुई ‘नयी एंट्री’ अब संगठन के लिए चुनौती बनती जा रही है. वहीं, विपक्ष इसे “भेजाल भाजपा” का असर बताकर हमला बोल रहा है.

Also Read: डीए बैठक में केवल चार कर्मचारी संगठनों को बुलावा, बंगाल सरकार पर लगे ‘भेदभाव’ के आरोप

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola