बंगाल के दुर्गापुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अगलगी, एएसपी शाखा के कैबिनेट और वॉल्ट सुरक्षित

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
बंगाल के दुर्गापुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अगलगी, एएसपी शाखा के कैबिनेट और वॉल्ट सुरक्षित

सांकेतिक

Bengal Fire: बैंक अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि बैंक के अंदर रखे सामान और कागज़ात को कितना नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

Bengal Fire: कोलकाता/दुर्गापुर: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के तमला ब्रिज के समीप स्थित पंजाब नैशनल बैंक के एएसपी शाखा में आगलगी की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात तकरीबन दस बजे स्थानीय लोगों ने बैंक के दरवाजे से धुंआ उठते देखा. तत्काल इसकी सूचना बैंक अधिकारियों, पुलिस और दमकल विभाग को दी. घटना की सूचना पाकर दमकल के दो वाहनों ने मौके पर पहुंच कर तकरीबन दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

शुरुआती जांच में फायर अधिकारियों को शक है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. बैंक अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि बैंक के अंदर रखे सामान और कागज़ात को कितना नुकसान हुआ है.अनुमान है कि आग से बैंक के अंदर रखे कागज़ात और दूसरे सामान को काफी नुकसान हुआ है. बैंक अधिकारियों के अनुसार फायर प्रूफ कैबिनेट और वॉल्ट सुरक्षित हैं. ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है.

Also Read: कोलकाता के तिलजला में भीषण आग, दम घुटने से दो की मौत

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola