यूपी-बिहार नहीं ये बंगाल है, यहां बुलडोजर नहीं चलेगा, दुर्गापुर में भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी

Mamata Banerjee Rally West Bengal Election 2026
Mamata Banerjee Rally: दुर्गापुर के चतुरंग मैदान में ममता बनर्जी ने भाजपा के ‘बुलडोजर’ और ‘बाहरी’ की राजनीति पर हमला बोला. मुख्यमंत्री ने स्थानीय युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता देने और घूसखोरी के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की बात कही.
खास बातें
Mamata Banerjee Rally| दुर्गापुर, अविनाश यादव : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो और बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने औद्योगिक शहर दुर्गापुर में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. सोमवार को सिटी सेंटर स्थित चतुरंग मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री ने भाजपा के ‘बुलडोजर’ वाले बयानों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बंगाल की मिट्टी आंदोलन की मिट्टी है, यहां भाजपा के बुलडोजर चलाने के सपने को जनता मिट्टी में मिला देगी. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय युवाओं को दरकिनार कर बाहरी लोगों को घूस लेकर नौकरी देने की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.
2 सीटों के प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन
ममता बनर्जी ने दुर्गापुर की 2 महत्वपूर्ण सीटों से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों कवि दत्त और प्रदीप मजूमदार के लिए जनता का समर्थन मांगा. उन्होंने भाजपा पर ‘बाहरी’ कार्ड खेलते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी की रैलियों में स्थानीय लोग नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों से लाये गये लोग हैं. कहा कि भाजपा चुनाव आयोग, ईडी और सीबीआई के जरिये बंगाल के लोगों में डर पैदा करने की कोशिश कर रही है.
भाजपा के घोषणा पत्र पर ममता ने बोला हमला
भारतीय जनात पार्टी (भाजपा) के ‘संकल्प पत्र’ को ममता ने ‘झूठा जुमला’ करार दिया. उन्होंने कहा कि बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों में भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किये, तो वे बंगाल की जनता से क्या वादा करेंगे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नौकरी में घूसखोरी पर भड़कीं मुख्यमंत्री
भाषण के दौरान जब दुर्गापुर के सरकारी और प्राइवेट कारखानों में बाहरी जिलों के लोगों को घूस लेकर नौकरी देने की शिकायत सामने आयी, तो ममता बनर्जी का पारा चढ़ गया. उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को उनके हक से वंचित रखना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. घूस लेकर नौकरी देने वालों के खिलाफ चुनाव के बाद पार्टी और प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा. ममता दी ने कहा कि हर हाल में स्थानीय युवाओं को ही नौकरी में प्राथमिकता देनी होगी.
इसे भी पढ़ें : फिल्में, राजनीति और लग्जरी गाड़ियां, जानें बैरकपुर के TMC विधायक के पास कितनी दौलत?
4 मई के बाद भाजपा को विदा कर देगी जनता : ममता
भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव के बाद बंगाल में ‘बुलडोजर’ चलाने के बयानों पर ममता ने तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा- वे भूल रहे हैं कि यह बंगाल है. यहां की संस्कृति में धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होती. 4 मई के बाद जनता भाजपा को विदा कर देगी. उन्होंने लोगों से एकजुट होकर भाजपा का विरोध करने की अपील की.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ
Mamata Banerjee Rally: सभा में ये लोग भी हुए शामिल
सभा में टीएमसी के सांसद कीर्ति आजाद, मंत्री मलय घटक, दिग्गज नेता नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, हरेराम सिंह, अपूर्व मुखर्जी, वी शिवदासन और अनिंदिता मुखर्जी के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें
बीरभूम में गरजे अमित शाह- TMC के पाप का घड़ा भर गया, 4 मई के बाद सूद समेत होगा हिसाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










