बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास कितनी प्रॉपर्टी है, कहां करतीं हैं निवेश!

Updated:
विज्ञापन

Mamata Banerjee Net Worth West Bengal Elections

Mamata Banerjee Net Worth: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है. ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. क्या आप जानते हैं कि ममता बनर्जी के पास कितनी संपत्ति है? उन्होंने कहां निवेश कर रखे हैं और उनके ऊपर कितना कर्ज है? ये सारी जानकारी आपको यहां मिलेगी, पढ़ें यह रिपोर्ट.

विज्ञापन

Mamata Banerjee Net Worth: देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल पश्चिम बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी के पास कितनी प्रॉपर्टी है? उनका बैंक बैलेंस कितना है? ममता बनर्जी कहां निवेश करतीं हैं? इन सभी सवालों के जवाब आज हम आपको देंगे. वह भी बिल्कुल ऑथेंटिक सोर्स से.

विज्ञापन

किस बैंक में ममता बनर्जी के कितने पैसे?

सबसे पहले बताते हैं कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) की सुप्रीमो ममता बनर्जी का अकाउंट किस बैंक में है और उसमें कितने रुपए हैं. समाजसेवी और राजनेता ममता बनर्जी, जो ममता दीदी के नाम से मशहूर हैं, उनका अकाउंट इंडियन बैंक में है. बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में जब वह नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं थीं, तब उनके इस अकाउंट में 12,02,356.71 (12.02 लाख) रुपए जमा थे.

बंगाल की सीएम के पास 16.72 लाख रुपए की चल संपत्ति

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को 10 मार्च 2021 को दोपहर 2:10 बजे उन्होंने हलफनामा दिया था, जिसमें बताया था कि उनके पास 16,72,352.71 (16.72 लाख) रुपए की चल संपत्ति है. उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं. बंगाल की चीफ मिनिस्टर के पास न रहने के लिए अपना मकान है, न कहीं आने-जाने के लिए अपनी कार . उनके पास कृषि योग्य या गैर-कृषि योग्य भूमि भी नहीं है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता बनर्जी ने नहीं लिया है कोई लोन

वेस्ट बंगाल की सीएम ने कहीं से कोई लोन नहीं लिया. उन पर किसी तरह का कोई बकाया भी नहीं है. इस हलफनामे में उन्होंने बताया कि बंगाल असेंबली इलेक्शन 2021 में उनके पास 69,255 रुपए नकद थे. इंडियन बैंक में 12,02,356.71 रुपए, इसी बैंक के इलेक्शन एक्सपेंसेज अकाउंट में 1,51,000 रुपए थे. इस तरह बैंक में कुल 13,53,356.71 रुपए जमा थे.

किस साल ममता दीदी की कितनी हुई कमाई?

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने चुनाव आयोग को यह भी बताया था कि वर्ष 2015-16 से 2019-20 तक साल-दर-साल उनकी कमाई कितनी हुई थी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2015-16 में उनकी कुल आमदनी 1,72,910 रुपए थी. वर्ष 2016-17 में यह बढ़कर 9,18,300 रुपए हो गयी. 2017-18 में कमाई थोड़ी घटकर 8,35,300 रुपए रह गयी.

वित्तीय वर्षकुल कमाई (रुपए में)
2015-16172910
2016-17918300
2017-18835300
2018-192071010
2019-201034370
स्रोत : इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को सौंपा गया शपथ पत्र

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर चुनाव 2026: ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, क्या बचेगा दीदी का सबसे मजबूत किला?

कभी अचानक बढ़ा दीदी का बैंक बैलेंस, तो कभी धड़ाम

वर्ष 2018-19 में दीदी की कमाई में बंपर इजाफा हुआ और रकम 20,71,010 रुपए हो गयी. इसके अगले ही साल वर्ष 2019-20 में उनकी कमाई में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट आयी. इस साल उनकी कमाई 10,34,370 रुपए रह गयी. इस हलफनामे में ‘बंगाल की अग्निकन्या’ ने अपनी कमाई के स्रोतों का कोई विवरण नहीं दिया.

18490 रुपए नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में किया है निवेश

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में 18,490 रुपए निवेश कर रखे हैं. शेयर मार्केट, बांड्स, डिबेंचर्स में दीदी ने कोई निवेश नहीं किया है. उन्होंने अपने हलफनामे में कहा था कि बीएसएनएल में 500 रुपए उन्होंने सिक्यूरिटी डिपॉजिट दे रखे हैं. 930 रुपए की रॉयल्टी भी मिलने वाली थी. वर्ष 2019-20 में 1,85,984 रुपए टीडीएस भी उनको मिलने थे.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: 63 लाख वोटर गायब और ‘अस्मिता’ की जंग, ममता बनर्जी बचा पायेंगी अपना किला?

9.750 ग्राम सोना है टीएमसी सुप्रीमो के पास

समाजसेवी और राजनेता ममता बनर्जी के पास 2021 में 9 ग्राम 750 मिलीग्राम ज्वेलरी थी. इसकी कीमत 43,837 रुपए बतायी थी. ज्वेलरी सोना है या चांदी या कुछ और, इसका स्पष्ट विवरण नहीं दिया था. कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र की वोटर ममता ने 2021 का बंगाल विधानसभा चुनाव नंदीग्राम से लड़ा था. वहां भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 1956 वोट से हरा दिया था.

ममता बनर्जी : समाजसेवी और राजनेता

  • पूरा नाम : ममता बनर्जी
  • पिता का नाम : प्रमिलेश्वर बनर्जी
  • पता : 30 बी, हरीश चटर्जी स्ट्रीट, कोलकाता – 700026
  • वर्ष 2021 में उम्र : 66 साल
  • 1970 में देशबंधु शिशु शिक्षालय से मैट्रिक की परीक्षा पास की.
  • 1974 में कलकत्ता विश्वविद्यालय के जोगमाया देवी कॉलेज से बीए की परीक्षा पास की.
  • 1977 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से एमए की. परीक्षा वर्ष 1979 में हुई थी.
  • 1982 में ममता बनर्जी ने कलकत्ता विश्वविद्यालय के योगेश चंद्र चौधरी कॉलेज ऑफ लॉ से एलएलबी की डिग्री ली.
  • सोशल मीडिया : फेसबुक, एक्स और व्हाट्सऐप पर सक्रिय हैं ममता दीदी.
  • भवानीपुर विधनसभा क्षेत्र की वोटर हैं.
  • नंदीग्राम विधानसभा सीट से 2021 में लड़ीं थीं चुनाव.
  • ममता बनर्जी की पार्टी का नाम अखिल ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस है.
  • प्रस्तावक का नाम : सुषमा माईती, वह नंदीग्राम की वोटर हैं.
  • 10 मार्च 2021 को 2:10 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उसी दिन इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपना शपथ पत्र (एफिडेविट) अपलोड किया.
  • ममता बनर्जी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है.

बंगाल की चीफ मिनिस्टर के पास कितने पैसे?

धन का विवरणराशि (रुपए में)
नकद राशि69255.00
इंडियन बैंक1202356.71
इलेक्शन एक्सपेंसेज अकाउंट (इंडियन बैंक)151000.00
बैंक में जमा कुल राशि1353356.71
स्रोत : ममता बनर्जी के 2021 विधानसभा चुनाव के एफिडेविट से

Mamata Banerjee Net Worth: कहां किया है निवेश?

पश्चिम बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने 2021 में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को बताया था कि वह शेयर मार्केट, बांड्स, डिबेंचर्स में निवेश नहीं किया है. 18490 रुपए के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट उनके पास हैं.

चल-अचल संपत्ति और कर्ज का विवरण

  • तृणमूल कांग्रेस की सबसे बड़ी और पावरफुल नेता के पास अपना कोई वाहन यानी कार आदि नहीं है.
  • 9 ग्राम 750 मिलीग्राम की ज्वेलरी उनके पास है. इसकी कीमत 43837 रुपए थी. ज्वेलरी सोना है या चांदी, इसका स्पष्ट विवरण उन्होंने नहीं दिया है.
  • 16,72,352.71 रुपए की चल संपत्ति है दीदी के पास.
  • बंगाल की मुख्यमंत्री के पास कोई अचल संपत्ति नहीं.
  • टीएमसी चीफ के पास न कृषि योग्य भूमि है, न गैर कृषि योग्य भूमि. कॉमर्शियल बिल्डिंग भी नहीं है. रहने का मकान तक नहीं है ममता बनर्जी के पास.
  • ममता बनर्जी ने कहीं से कोई लोन नहीं लिया है. उन पर किसी का कोई बकाया भी नहीं है.

इसे भी पढ़ें

शुभेंदु अधिकारी का धमाका- ममता बनर्जी की रैलियों पर खर्च हो रहे जनता के पैसे, PWD को बनाया टीएमसी का प्राइवेट ठेकेदार

दरक रहा ममता बनर्जी का अल्पसंख्यक दुर्ग? ओवैसी, हुमायूं और नौशाद ने बढ़ायी तृणमूल की टेंशन

ममता बनर्जी ने टीएमसी के 74 विधायकों की कर दी छुट्टी, शुभेंदु अधिकारी से भवानीपुर में होगा नंदीग्राम का हिसाब

बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, देखें आपकी विधानसभा सीट पर कब होगा मतदान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola