बंगाल के दुर्गापुर में हादसा, फैक्ट्री की भट्ठी में ब्लास्ट, कई मजदूर झुलसे

Updated:
विज्ञापन

झुलसा मजदूर

दुर्गापुर की एक फैक्ट्री में बुधवार रात भट्टी में हुए भीषण विस्फोट ने इलाके में दहशत फैला दी. इस हादसे में कई ठेका मजदूरों के झुलसने की आशंका है. पुलिस और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. पूर्व में भी इसी फैक्ट्री में ऐसा ही हादसा हो चुका है.

विज्ञापन

दुर्गापुर से अविनाश यादव की रिपोर्ट

विज्ञापन

दुर्गापुर के वार्ड नंबर-1 अंतर्गत कमलपुर स्थित शार्प फेरो एलॉयज लिमिटेड कारखाने में बुधवार देर रात भट्ठी फटने की घटना की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान कई ठेका श्रमिकों के झुलसने की बात सामने आई है. हालांकि, घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा भट्ठी फटने के कारणों की जांच शुरू कर दी है. घटना में कितने लोग घायल हुए हैं, कितने लोगों को अस्पताल ले जाया गया है या किसी की मौत हुई है अथवा नहीं, इस संबंध में फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

भट्टी में एक के बाद एक तीन बार हुआ ब्लास्ट

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, भट्टी में तीन बार ब्लास्ट हुआ, ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास के लोग दंग रह गए. वही आग के बवंडर ऊपर आकाश में ने देखा. घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं, कारखाने में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग घटना की जांच में जुटे हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहले भी हो चुका है हादसा

बताया जाता है कि इसी फैक्ट्री में पूर्व में भी भट्ठी फटने की घटना सामने आ चुकी है, जिसमें चार लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है. ऐसे में ताजा घटना के बाद कारखाने में सुरक्षा मानकों और श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. हादसे कारण आधिकारिक जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read: तारापीठ होटल अग्निकांड: होटल मालिक गिरफ्तार, हादसे के बाद फरार थे प्रवीर कुमार पाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola