तारापीठ होटल अग्निकांड: होटल मालिक गिरफ्तार, हादसे के बाद फरार थे प्रवीर कुमार पाल
होटल में मौजूद पुलिस
तारापीठ के अभिशप्त होटल में हुए अग्निकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल मालिक प्रवीर कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है. इस हादसे में नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी थी.
तारापीठ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट
तारापीठ के अभिशप्त होटल में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल मालिक प्रवीर कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से फरार चल रहे प्रवीर कुमार पाल को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इससे पहले उनके बेटे कल्याण पाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
बेटे पहले ही हिरासत में
पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.होटल मालिक के बेटे कल्याण पाल को पहले हिरासत में लेकर काफी देर तक पूछताछ की गयी.पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, घटना के बाद होटल मालिक प्रवीर कुमार पाल फरार हो गये थे. पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी और आखिरकार मंगलवार को उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया.
होटल में लगी थी भयावह आग
श्रावण के अंतिम सोमवार यानी 17 अगस्त की तड़के तारापीठ के एक होटल में अचानक भीषण आग लग गयी थी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस हादसे में नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद से ही होटल की अग्निसुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुख्यमंत्री ने दी थी कार्रवाई की चेतावनी
तारापीठ अग्निकांड को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. होटल मालिक और उनके बेटे की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि होटल में अग्निसुरक्षा के क्या इंतजाम थे और आग लगने के बाद राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की लापरवाही हुई थी या नहीं. पुलिस की जांच में आगे और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है.
Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









