तारापीठ होटल अग्निकांड: दहशत में रातोंरात होटल छोड़ रहे पर्यटक, गृह राज्य भेजे गये मृतकों के शव

Updated:
विज्ञापन

राहत और बचाव कार्य करते लोग

बीरभूम के तारापीठ में एक होटल में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद पर्यटकों में खौफ का माहौल है और कई अपनी बुकिंग अवधि पूरी होने से पहले ही होटल छोड़कर घर लौट रहे हैं.

विज्ञापन

तारापीठ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

सोमवार तड़के बीरभूम के प्रसिद्ध तीर्थ एवं पर्यटन केंद्र तारापीठ के एक निजी होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. इस भयावह घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोग इलाजरत है. कई घायल को छोड़ दिया गया हैं. हादसे के बाद तारापीठ के विभिन्न होटलों में ठहरे पर्यटकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और कई पर्यटक अपनी बुकिंग अवधि पूरी होने से पहले ही होटल छोड़कर घर लौट रहे हैं.

मृतकों के शवों को गृह राज्य रवाना किया गया

इस दर्दनाक हादसे में मारे गए मेघायल के एक ही परिवार के पांच लोगों और अलीपुरदुआर के चार लोगों के शवों को उनके परिजनों के साथ गृह राज्य के लिए रवाना किया गया. दमकल मंत्री कौशिक चौधरी ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को रवाना किया. इस दौरान रामपुरहाट के विधायक ध्रुव साहा, पुलिस अधीक्षक विदित राज, जिलाधिकारी समेत पुलिस एवं प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. शवों को रवाना किए जाने के दौरान मौके पर माहौल बेहद गमगीन रहा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बुकिंग अवधि पूरी होने से पहले छोड़ रहे होटल

घटना के बाद तारापीठ के अन्य होटलों में ठहरे पर्यटकों में भी भय का माहौल है. बांकुड़ा के सौमेन पात्र, सिलीगुड़ी के जगदीश घोष, नदिया की श्रीमयी चट्टोपाध्याय समेत कई पर्यटकों की बुकिंग मंगलवार या बुधवार तक थी, लेकिन हादसे के बाद उन्होंने निर्धारित समय से पहले ही होटल खाली कर घर लौटने का फैसला किया. इसके चलते तारापीठ में पर्यटकों की संख्या में अचानक कमी देखी जा रही है.

Also Read: तारापीठ होटल अग्निकांड: होटल मालिक गिरफ्तार, हादसे के बाद फरार थे प्रवीर कुमार पाल


विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola