बीरभूम में गरजे अमित शाह- TMC के पाप का घड़ा भर गया, 4 मई के बाद सूद समेत होगा हिसाब

Published by :Mithilesh Jha
Published at :13 Apr 2026 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
Amit Shah Rally Birbhum West Bengal Election 2026 News

कोटासुर सैंथिया में भाजपा प्रत्याशियों के साथ अमित शाह.

Amit Shah Rally: बीरभूम में अमित शाह ने टीएमसी के खिलाफ मोर्चा खोला. गृह मंत्री ने वादा किया कि भाजपा सरकार आने पर बालू और पत्थर माफियाओं से लूट का पैसा वसूल कर गरीबों में बांटा जाएगा. महिलाओं को 3000 रुपये का वादा दोहराया.

विज्ञापन

Amit Shah Rally| बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बीरभूम जिले में चुनावी हुंकार भरी. जिले की 4 महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों को केंद्रित करते हुए आयोजित जनसभा में शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दो टूक कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने बालू, पत्थर और कट मनी के जरिये जो पैसे जनता से लूटे हैं, भाजपा की सरकार बनते ही वह सारा पैसा सूद समेत वसूल किया जायेगा और बीरभूम के गरीबों में बांट दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद बंगाल से भ्रष्टाचार का अंत सुनिश्चित है.

बीरभूम की 4 सीटों पर शाह का फोकस

अमित शाह ने सोमवार को 2 बड़ी जनसभाओं के जरिये 4 भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया.

  • कोटासुर सैंथिया (पल्ली मंगल क्लब मैदान): मयूरेश्वर से भाजपा प्रत्याशी दूध कुमार मंडल और लाभपुर से देवाशीष ओझा के समर्थन में पहली रैली की.
  • खयरासोल (गोष्ठो डांगाल फुटबॉल मैदान): दूसरी जनसभा सिउड़ी से भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ चट्टोपाध्याय और दुबराजपुर से प्रत्याशी अनूप कुमार साहा के लिए आयोजित की गयी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गोली का जवाब गोले से देंगे : अमित शाह

अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को आड़े हाथों लिया.

  • सर्जिकल और एयर स्ट्राइक : मोदी जी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया. पहलगाम हमले के बाद हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान की नकेल कस दी.
  • सीधी चेतावनी : शाह ने हुंकार भरते हुए कहा कि अगर फिर से हमला हुआ, तो हम गोली का जवाब गोले से देंगे. उन्होंने धारा 370 हटाने का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों की घेराबंदी की.

इसे भी पढ़ें : मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो में दुखद हादसा, सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल विजय सिंह की मौत

घुसपैठ और तुष्टीकरण पर विस्फोटक हमले

गृह मंत्री ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी (भाईपो) पर घुसपैठियों को पनाह देने का सीधा आरोप लगाया.

  • बाबरी मस्जिद विवाद : अमित शाह ने दावा किया कि ममता दीदी के करीबी हुमायूं कबीर बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवा रहे हैं. उन्होंने जनता से पूछा- क्या बंगाल में बाबरी मस्जिद बननी चाहिए?
  • धार्मिक भेदभाव : अमित शाह ने बंगाल में सरस्वती पूजा पर रोक और रामनवमी पर मुर्शिदाबाद में हुए दंगों का जिक्र करते हुए टीएमसी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.

इसे भी पढ़ें : भाजपा दंगाबाज और संविधान की हत्यारी पार्टी, 4 मई को बोरिया-बिस्तर बांधकर दिल्ली लौट जायेगी : ममता बनर्जी

Amit Shah Rally: डबल इंजन सरकार और 3000 रुपए का वादा

अमित शाह ने भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ के वादों को दोहराते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं और युवाओं को हर महीने 3,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जायेगी. बंगाल में कल-कारखाने लगाये जायेंगे, ताकि प्रवासी मजदूरों को अपने परिवार के साथ रहकर घर पर ही काम मिल सके. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार होने से बंगाल के किसानों को योजनाओं का ‘डबल लाभ’ मिलेगा.

इसे भी पढ़ें : PM मोदी का ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान’: 14 को भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र, जानें कैसे जुड़ें

23 अप्रैल को टीएमसी से डरने की जरूरत नहीं : शाह

अमित शाह ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि 23 अप्रैल को मतदान के दिन उन्हें टीएमसी से डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि अब टीएमसी के डरने का समय आ गया है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल का विकास अब रुकने वाला नहीं है.

इसे भी पढ़ें

अमित शाह का ‘चुनावी तूफान’, 3 रैली, रोड शो, बंगाल में परिवर्तन के लिए भरेंगे हुंकार

बंगाल के रण में राहुल गांधी की एंट्री, रायगंज से मुर्शिदाबाद तक 3 बड़ी रैलियां, कांग्रेस के विजन से बदलेगा चुनावी समीकरण?

मालदा कांड में NIA का एक्शन, कांग्रेस उम्मीदवार समेत 7 हिरासत में, ISF नेता गिरफ्तार, रडार पर AIMIM सदस्य

भारत कोई धर्मशाला नहीं है…, बांकुड़ा में गरजे अमित शाह, बोले- जड़ से मिटा देंगे TMC का सिंडिकेट राज

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola