बंगाल के रण में राहुल गांधी की एंट्री, रायगंज से मुर्शिदाबाद तक 3 बड़ी रैलियां, कांग्रेस के विजन से बदलेगा चुनावी समीकरण?

Updated at : 12 Apr 2026 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
Rahul Gandhi West Bengal Visit West Bengal Assembly Election 2026

Rahul Gandhi West Bengal Visit: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पश्चिम बंगाल के रायगंज, चंचल और शमशेरगंज में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. 14 अप्रैल को होने वाली इन रैलियों में कांग्रेस बंगाल के मुद्दों पर सरकार को घेरेगी.

विज्ञापन

Rahul Gandhi West Bengal Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा चरम पर है. इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 14 अप्रैल को बंगाल के चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (WBPCC) की ओर से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी एक दिन में 3 महत्वपूर्ण जनसभाओं को संबोधित करेंगे. उत्तर बंगाल से लेकर मालदा और मुर्शिदाबाद तक उनके इस दौरे को कांग्रेस के पुनरोद्धार की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

राहुल गांधी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

राहुल गांधी की रैलियों का शेड्यूल काफी व्यस्त है, जिसमें वे 3 अलग-अलग जिलों के मतदाताओं को साधेंगे. किस वक्त, किस जिले में कहां जनसभा को संबोधित करेंगे, उसका पूरा विवरण यहां देखें.

  • रायगंज (उत्तर दिनाजपुर): सुबह 11:00 बजे, रायगंज स्टेडियम में पहली जनसभा.
  • चांचल (मालदा): दोपहर 1:00 बजे, चांचल के कलम बागान मैदान में दूसरी रैली.
  • शमशेरगंज (मुर्शिदाबाद): दोपहर 3:00 बजे, शमशेरगंज के कृषि मैदान में तीसरी और अंतिम जनसभा.

Rahul Gandhi West Bengal Visit: किन मुद्दों पर रहेगा फोकस?

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (WBPCC) की मीडिया एवं प्रचार प्रमुख मिता चक्रवर्ती ने बताया कि राहुल गांधी इन रैलियों में पश्चिम बंगाल की जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों को उठायेंगे. उम्मीद जतायी जा रही है कि उनके भाषण के केंद्र में बेरोजगारी, महंगाई, प्रवासी श्रमिकों की समस्याएं और राज्य की कानून-व्यवस्था जैसे विषय होंगे. साथ ही, वे बंगाल के विकास के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘विजन’ को जनता के सामने रखेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सियासी गलियारों में चर्चा – कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

रायगंज और मालदा (चांचल) पारंपरिक रूप से कांग्रेस के गढ़ रहे हैं. ऐसे में राहुल गांधी की इन सभाओं में जुटने वाली भीड़ न केवल कांग्रेस की सांगठनिक ताकत को दर्शायेगी, बल्कि विपक्षी गठबंधन (I-N-D-I-A) के भीतर भी एक बड़ा संदेश देगी. मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में उनकी रैली अल्पसंख्यक मतदाताओं को कांग्रेस के पाले में लाने की एक बड़ी कोशिश मानी जा रही है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच इन 3 जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल के लिए कांग्रेस की 5 गारंटी, किसानों को 15000, महिलाओं को हर माह 2000 रुपए, 200 यूनिट मुफ्त बिजली

कांग्रेस ने उतारे 284 प्रत्याशी : बहरमपुर से अधीर रंजन, जानें भवानीपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ कौन?

50 साल, 3 दुश्मन और शून्य पर सिमटा ‘हाथ’, पढ़ें बंगाल में कांग्रेस के वनवास की पूरी कहानी

बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola