फिल्में, राजनीति और लग्जरी गाड़ियां, जानें बैरकपुर के TMC विधायक के पास कितनी दौलत?

Published by :Mithilesh Jha
Published at :13 Apr 2026 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
Raj Chakraborty Net Worth 2026 West Bengal Election 2026 Raju Chakraborty Shubhashree Ganguly

पत्नी शुभश्री के साथ राज चक्रवर्ती.

Raj Chakraborty Net Worth: टीएमसी विधायक राज चक्रवर्ती और उनकी पत्नी शुभश्री गांगुली की कुल संपत्ति का खुलासा हो गया है. करोड़ों का घर और लग्जरी कारों के मालिक राज की नेटवर्थ जानकर हैरान रह जायेंगे आप. पढ़ें एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.

विज्ञापन

Raj Chakraborty Net Worth: पश्चिम बंगाल की राजनीति और मनोरंजन जगत का जब भी मिलन होता है, तो सबसे चमकता हुआ नाम राज चक्रवर्ती (Raj Chakraborty) का आता है. बैरकपुर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक और टॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक राज चक्रवर्ती अपनी बेहतरीन फिल्मों के साथ-साथ अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. चुनावी हलफनामे और हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज और उनकी पत्नी शुभश्री गांगुली (Subhashree Ganguly) बंगाल के सबसे अमीर ‘पावर कपल्स’ में से एक हैं. आइए जानते हैं, राज चक्रवर्ती की कुल संपत्ति और उनके शौक के बारे में.

करोड़ों के मालिक हैं राज चक्रवर्ती

राज चक्रवर्ती की आय का मुख्य जरिया उनकी फिल्में, प्रोडक्शन हाउस और उनका राजनीतिक करियर है.

  • नेटवर्थ का अनुमान : मीडिया रिपोर्ट्स और चुनावी हलफनामों के विश्लेषण के अनुसार, राज चक्रवर्ती की कुल संपत्ति करोड़ों में आंकी गई है.
  • आलीशान आशियाना : राज और शुभश्री कोलकाता के अर्बन कॉम्प्लेक्स (Urban Complex) में एक बेहद महंगे और लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं. इसकी कीमत करोड़ों में है. इसकी आंतरिक सजावट किसी महल से कम नहीं है.
  • लग्जरी एसयूवी : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज चक्रवर्ती के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) और लैंड रोवर (Land Rover) जैसी गाड़ियां हैं. उनके पास बीएमडब्ल्यू (BMW) और ऑडी (Audi) की लग्जरी सेडान कारें भी हैं. हालांकि, उन्होंने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को जो हलफनामा दिया है, उसमें इन कारों का कोई जिक्र नहीं है.
  • इन कारों के हैं मालिक : राज चक्रवर्ती ने टाटा नेक्सन, VOLVO-XC Inscription कार के बारे में आयोग को बताया है. नेक्सन की कीमत 7.88 लाख रुपए और VOLVO-XC Inscription की कीमत 80.62 लाख रुपए हैं. उनकी पत्नी के पास महिंद्रा स्कॉर्पियो कार है, जिसका मूल्य 16.12 लाख रुपए है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पत्नी शुभश्री गांगुली की भी है करोड़ों की संपत्ति

राज चक्रवर्ती की रईसी में उनकी पत्नी और टॉलीवुड की सुपरस्टार शुभश्री गांगुली का भी बड़ा हिस्सा है. शुभश्री न केवल फिल्मों से मोटी फीस लेती हैं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट (विज्ञापनों) के जरिये भी करोड़ों की कमाई करती हैं. दोनों की संयुक्त संपत्ति उन्हें बंगाल के सबसे धनी राजनीतिक-फिल्मी परिवारों की सूची में खड़ा करती है. उनके पास बैंक बैलेंस के अलावा कई कीमती आभूषण हैं. उन्होंने बड़े पैमाने पर निवेश भी किया है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

Raj Chakraborty Net Worth: निर्देशक से विधायक तक का सफर

राज चक्रवर्ती ने ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी पहचान बनायी थी. वर्ष 2021 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और बैरकपुर सीट से जीत हासिल की. राजनीति में आने के बाद भी उनका फिल्मी सफर जारी है. वह ‘राज चक्रवर्ती एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.

  • शुभश्री के 70 फिक्स्ड डिपॉजिट : राज चक्रवर्ती और उनकी पत्नी ने मिलकर 90 फिक्स्ड डिपॉजिट कर रखे हैं. शुभश्री ने एचडीएफसी बैंक में 70 एफडी कर रखे हैं. इसमें 5-5 लाख रुपए के 68 एफडी कर रखे हैं. एक एफडी 3 लाख रुपए का और दूसरा 2 लाख रुपए का है. शुभश्री के 6 बैंक अकाउंट हैं.
  • राज के 20 एफडी : राज चक्रवर्ती के 8 बैंक अकाउंट हैं. राज चक्रवर्ती ने 20 एफडी कर रखे हैं, जिसमें 2-2 लाख रुपए के 11 फिक्स्ड डिपॉजिट हैं. 2.5-2.5 लाख रुपए के 4 और 2-2 लाख रुपए के 5 एफडी हैं.
  • ज्वेलरी : राज चक्रवर्ती के पास कोई ज्वेलरी नहीं है. उनकी पत्नी के पास 1900 ग्राम ज्वेलरी है, जिसकी कीमत 2.61 लाख रुपए है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, ममता, अभिषेक और शत्रु संभालेंगे कमान, देखें सभी 40 नाम

करोड़ों की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं राजू

  • राज चक्रवर्ती के पास 2,10,51,167 रुपए और शुभश्री के पास 13,15,36,877 रुपए की चल संपत्ति है.
  • राज के पास 13503 वर्ग फीट और उनकी पत्नी के पास 1797 वर्गफीट जमीन है. यह गैर-कृषि योग्य जमीन है. इसका बाजार मूल्य क्रमश: 95 लाख और 35 लाख रुपए है.
  • कॉमर्शियल बिल्डिंग की कीमत 1,83,31,261 रुपए है. इसके डेकोरेशन पर 11,47,315 रुपए खर्च किये हैं.
  • राज चक्रवर्ती के पास 7.45 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 1.20 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है.
  • राज चक्रवर्ती पर 1.57 करोड़ का लोन है. शुभश्री पर भी 2.26 करोड़ रुपए का बैंक लोन है.
  • वर्ष 2000 में राजू चक्रवर्ती उर्फ राज चक्रवर्ती ने ऋषि बंकिम चंद्र कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की थी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास कितनी प्रॉपर्टी है, कहां करतीं हैं निवेश!

ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री, भवानीपुर की TMC एमएलए के पास मात्र 15 लाख रुपये, अचल संपत्ति शून्य

85.87 लाख के मालिक शुभेंदु अधिकारी के पास नहीं है कार, जानें नंदीग्राम के योद्धा की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस

ममता बनर्जी 40 लाख रुपए लेकर उतरीं थीं नंदीग्राम में, सबसे हाई-प्रोफाईल चुनाव में खर्च किये 21.88 लाख

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola